Sridevi's birthday

श्रीदेवी के जन्मदिन पर याद करते हुए बोनी कपूर ने लिखा यह पोस्ट

1305 0

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की 57वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनके तमाम फैन्स उन्हें याद कर रहे हैं। साल 2018 में दुनिया छोड़ जाने वाली श्रीदेवी अगर आज जिंदा होतीं तो तो अपना 57वां जन्मदिन मना रही होतीं। हालांकि आज के खास दिन श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर संग उनके पति बोनी कपूर उन्हें याद किया है।

ओलिंपिक गेम्स 2021 की तैयारी के लिए 25 अगस्त से भारतीय तीरंदाजों को मिली मंजूरी

श्रीदेवी भले ही आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन लोगों की यादों में वो आज भी जिंदा हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में श्रीदेवी एक फेमस नाम हैं। श्रीदेवी ने बॉलीवुड और साउथ की भी कई फिल्मों में काम किया था। श्रीदेवी की अनेकों फिल्में है जो लोगो के दिलों में आज भी एक छाप छोड़ती है। श्रीदेवी के दीवाने पहले भी थे और आज भी हैं।

वहीं बोनी कपूर ने श्रीदेवी संग दो फोटोज शेयर कीं। इसमें से एक फोटो में बोनी और श्रीदेवी साथ हैं तो वहीं दूसरी में दोनों के साथ जाह्नवी हैं। फोटो शेयर करते हुए बोनी लिखते हैं- जान तुम्हारे जाने के 900 दिनों के बाद भी तुम्हें हर पल याद करता हूं। लेकिन आज थोड़ा ज्यादा मिस कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है तुम गुंजन में जानू का काम देखकर बेहद खुश होती। काश तुम यहां होतीं। हमारी खुशियां तुम्हारे बिना अधूरी हैं। हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी मेरे प्यार

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में देखने को मिली बड़ी उछाल

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। वहीं 24 फरवरी 2018 को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली थी। श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं और उनके काम के लोग दीवाने थे। श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी साल 1996 में हुई थी। दोनों की दो बेटियां- जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं।

Related Post

Riya's father Indrajit questioned by CBI other day

सुशांत सिंह मामले में रिया के पिता इंद्रजीत से CBI कर रही दूसरे दिन पूछताछ

Posted by - September 2, 2020 0
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता इन्द्रजीत चक्रवर्ती को बुधवार…
Laxmi bomb

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

Posted by - October 9, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Laxmi bomb) का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद…