Amitabh Bachchan

टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड गदगद अमिताभ , बोले – ‘ऑस्ट्रेलिया को ठोक दिया’

1499 0

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम ब्रिसबेन में चौथे और आखिरी टेस्ट क्रिकेट मैच में तीन विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत की इस शानदार जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स फूले नहीं समा रहे हैं। अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan )से लेकर शाहरुख खान तक ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड गदगद अमिताभ , बोले – ‘ऑस्ट्रेलिया को ठोक दिया’

अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan ) ने ट्वीट किया, इंडिया…इंडिया… इंडिया…ठोक दिया ऑस्ट्रेलिया को। शानदार जीत। बधाई…बधाई..बधाई.. शरीर पर चोट, घायल, नस्लीय टिप्पणी। गले ते हाथ न रखी, ठोक देंगे। अतुल्य इंडिया। कभी भी भारत को कम मत समझना।

अक्षय कुमार ने लिखा, टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। प्रतिकूल परिस्थितियों में मिली जीत। इतिहास रच दिया। रियल चैम्पियन।

रणवीर सिंह ने लिखा ऐतिहासिक जीत। गर्व महसूस कर रहा हूं।

भारतीय टीम की जीत पर शाहरुख खान ने बधाई दी।  उन्होंने ट्वीट करते लिखा, हमारी टीम की शानदार जीत। पूरी रात जागकर हर गेंद देखी। अब आराम से सो सकूंगा और इस ऐतिहासिक पल को याद करूंगा। सभी लड़कों को ढेर सारा प्यार। इस जीत तक पहुंचने के लिए उनके जुझारूपन का मुरीद हो गया। चक दे इंडिया।

इस मौके पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि टीम को हर सेशन में नया नायक मिला। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, हर बार जब हमारे हौसले को ठेस पहुंची, हमने संघर्ष किया, टक्कर दी। हमने निडर लेकिन बेपरवाही से नहीं, क्रिकेट खेलने का आत्मविश्वास दिखाया। चोटों और अनिश्चितताओं का जज्बे और आत्मविश्वास के साथ सामना किया। यह सबसे बड़ी सीरीज जीत में से एक है। भारत को बधाई।

Related Post

Rakul Preet Singh

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह कोरोना पॉजिटिव, ​हुईं आइसोलेट

Posted by - December 22, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। यह जानकारी रकुल ने सोशल मीडिया अकाउंट…
फिल्म शाबाश मिट्ठू

फिल्म शाबाश मिट्ठू का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमा घरों में होगी रिलीज

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ का फर्स्ट…

श्वेता तिवारी को मिली बेटे की कस्टडी, कोर्ट ने अभिनव को दिया ये आदेश

Posted by - October 2, 2021 0
टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पिछले काफी वक्त से अभिनव कोहली…
Diabetic Retinopathy Treatment Center

डायबिटिक मरीजों के लिए योगी सरकार स्थापित करेगी रेटिनोपैथी ट्रीटमेंट सेंटर

Posted by - May 5, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश में जल्‍द ही योगी सरकार डायबिटिक रेटिनोपैथी ट्रीटमेंट सेंटर (Diabetic Retinopathy Treatment Center ) की स्‍थापना करने जा रही…