शिकारा-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित

फिल्म ‘शिकारा-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ का ट्रेलर 7 जनवरी को होगा रिलीज

790 0

मुंबई। विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म ‘शिकारा-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ का मोशन पोस्टर जारी किया है। फिल्म का ट्रेलर 7 जनवरी, 2020 को जारी किया जाएगा। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म ‘शिकारा-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ का मोशन पोस्टर शेयर किया है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 7 फरवरी 2020 रिलीज होगा

तरण ने ट्वीट किया कि विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘शिकारा-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ का ट्रेलर 7 जनवरी को रिलीज होगा। यह फिल्म विनोद चोपड़ा फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 7 फरवरी 2020 रिलीज होगा। विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने ट्विटर पर फिल्म ‘शिकारा-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ का मोशन पोस्टर शेयर कर लिखा-‘तीस साल बाद, हमारी कहानी कही जाएगी… सबसे बुरे समय में एक कालातीत प्रेम कहानी।

शेयर बाजार सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा, सेंसेक्स में 41,798 अंकों का उछाल

वीडियो में एक आवाज में घोषणा की गई है कि 19 जनवरी 2020 को 30 साल बाद हमारी कहानी कही जाएगी

श्रीनगर के रहने वाले विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म की शूटिंग कश्मीर के प्रवासी शिविरों में की है। 37 सेकंड का वीडियो विरोध करने वाली कई आवाजों ‘कश्मीर हमारा है छोड़ दो’ के साथ शुरू होता है। यहां एक शिविर में कई पुरुषों और महिलाओं की झलक दिखाती है, जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वीडियो में एक आवाज में घोषणा की गई है कि 19 जनवरी, 1990 में हम हजारों कश्मीरी पंडितों को कश्मीर छोड़कर भागना पड़ा, 19 जनवरी 2020 को 30 साल बाद हमारी कहानी कही जाएगी।

लगभग 3 दशक बाद अधिकांश लौटने में असमर्थ रहे

मोशन पोस्टर डल झील के साफ पानी में एक अकेला शिकारा (लकड़ी की नाव) के साथ समाप्त होता है। वर्ष 1990 में सबसे बड़ा जबरन पलायन हुआ था, जिसमें 4,00,000 से अधिक कश्मीरी पंडितों को कश्मीर घाटी से भागना पड़ा। लगभग 3 दशक बाद अधिकांश लौटने में असमर्थ रहे हैं। फॉक्स स्टार हिंदी द्वारा प्रस्तुत फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा करेंगे। फिल्म ‘शिकारा’ विनोद चोपड़ा फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म ‘शिकारा-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ अगले साल 7 फरवरी को रिलीज होगी।

Related Post

राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए कल से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Posted by - November 4, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.  आगामी 6,7 और 8 नवंबर को होने वाली राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्‍यर्थियों…

ट्राई करे ये फ्रूट फेस पैक्स, स्किन हो जाएगी ग्लोइंग एंड ब्यूटीफुल

Posted by - November 4, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क.  अपने चेहरे को सभी खुबसूरत और बेदाग़ बनाना चाहते है. जिसके लिए कई महिलाए ब्यूटी पार्लर जाकर ढेरों रूपए…
tapsi pannu

‘हसीन दिलरुबा’ का पहला पोस्टर रिलीज, फिल्म में तापसी का होगा दमदार रोल

Posted by - December 18, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं हाल…
अलीगढ़ में प्रदर्शन

अलीगढ़: एएमयू की छात्राओं पर दंगा भड़काने का आरोप, इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद

Posted by - February 23, 2020 0
अलीगढ़। अलीगढ़ के शाहजमाल ईदगाह के सामने सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में हालात लगातार बेकाबू…

जानें क्यों धनतेरस के दिन खरीदे जाते हैं बर्तन या सोने-चांदी, क्या है इसका इतिहास

Posted by - October 25, 2019 0
लखनऊ डेस्क। धनतेरस महापर्व दीवाली की शुरुआत का प्रतीक है। कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला दीवाली…