ब्रीद: इन टू द शैडोज

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज’ का टीजर रिलीज, यहां देखें

1037 0

मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की आने वाली वेबसीरीज ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज’ का टीजर रिलीज हो गया है। अभिषेक बच्चन डिजिटल डेब्यू को तैयार हैं। अभिषेक की वेब सीरीज ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज’ अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है।

इस वेब सीरीज में अभिषेक के अलावा अमित साध भी लीड रोल में है। इस वेब सीरीज का टीजर रिलीज हो गया है। वेब सीरीज को मयंक शर्मा ने निर्देशित किया है। इसको भवानी अय्यर, अरशद सैयद, मयंक शर्मा और विक्रम टुली जैसे राइटर्स ने लिखा है।

गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना पीएम मोदी के आत्‍मनिर्भर अभियान को समर्पित

टीजर के बैकग्राउंड में अभिषेक की आवाज सुनाई दे रही है। वह कह रहे हैं मैं हमेशा सिया को कहता था, सूरज की रोशनी को देखे और तुम्हारी परछाई हमेशा तुम्हारे पीछे होगी। मुझे क्या पता था कि एक पल ऐसा भी आता है जब वो परछाई उसका पीछा करती है। आपको घेर लेती है और फिर आपको परछाइयों में ले जाती है।

https://www.instagram.com/p/CBr-gnxp5GO/?utm_source=ig_web_copy_link

 

सिप्ला ने ‘कोविड-19’  के उपचार के लिए बाजार में उतारी ‘ सिप्रमी’

अभिषेक बच्चन ने वेब सीरीज के टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वेब सीरीज में एक्टर अमित साध पुलिस इंस्पेक्टर कबीर सावंत के किरदार में हैं। यह वेब सीरीज साल 2018 में प्रदर्शित अभिनेता आर माधवन और अमित साध स्टारर वेब सीरीज ‘ब्रीद’ का सीक्वल है।

यह क्राइम थ्रिलर अंबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है, जिसके साथ अभिषेक अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। यह शो 10 जुलाई, 2020 में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें नित्या मेनन और सैयामी खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से लॉन्च किया जाएगा। शो के ट्रेलर को 1 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

Related Post

Free health camp for journalists and their family members

पत्रकारों और परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प, विशेषज्ञ डॉक्टरों की रही मौजूदगी

Posted by - June 17, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की ओर से…
Savin Bansal

आईएसबीटी कारगी मोड़ पर भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव तैयार, भेजा जा रहा शासनः

Posted by - July 9, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में शहरी पुर्नविकास, पार्क योजना के सम्बन्ध में बैठक…
फिल्म ‘लालटेन’

फिल्म ‘लालटेन’ में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का किरदार निभायेगी ये अभिनेत्री

Posted by - May 30, 2020 0
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा आने वाली फिल्म ‘लालटेन’ में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू…
Jan Jan ki Sarkar Jan Jan ke Dwar

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” से सशक्त हुआ सुशासन का मॉडल

Posted by - January 19, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के…

हिंदी से न्याय आंदोलन के पुरोधा चंद्रशेखर उपाध्याय को मातृशोक, जन्मभूमि में ही पंचतत्व में विलीन

Posted by - June 12, 2022 0
लुधियाना/देहारादून। दलितों के उत्थान एवं उन्हें बराबरी का दर्जा दिलवाने के लिए आजीवन संघर्षरत एवं प्रयासरत रहीं सुप्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती…