फिल्म ‘लालटेन’

फिल्म ‘लालटेन’ में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का किरदार निभायेगी ये अभिनेत्री

1013 0

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा आने वाली फिल्म ‘लालटेन’ में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का किरदार निभाती नजर आयेंगी।

स्मृति सिन्हा ने कहा कि राबड़ी जी का अपना एक स्टाइल है, इनका किरदार निभाने के लिये स्मृति को काफी तैयारी करनी पड़ी

स्मृति सिन्हा इन दिनों फिल्म लालटेन में काम कर रही है। इस फिल्म में स्मृति राबड़ी देवी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। राबड़ी देवी का किरदार निभाने के लिये स्मृति को काफी तैयारी करनी पड़ी है। स्मृति सिन्हा ने कहा कि राबड़ी जी का अपना एक स्टाइल है। बोलने का ढंग और फिर वह सीएम रही हैं। यह रोल मेरे लिए चुनौतीपूर्ण तो था ही। जैसे ही यह रोल ऑफर हुआ मुझे खुशी हुई। क्योंकि यह मुझे कुछ अलग और चैलेंजिंग लगा।

ओटीटी के बढ़ते चलन के बावजूद बरकरार रहेगा सिनेमा हॉल का जादू : माधुरी दीक्षित

राबड़ी देवी की भूमिका निभाकर वह बहुत खुश हैं और जल्द ही इस किरदार को वह पर्दे पर देखना चाहती हैं

इसके बाद मैंने उनके कई फुटेज देखे और खुद को उस स्तर पर ढालने के लिए काफी मेहनत की। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी की भूमिका निभाकर वह बहुत खुश हैं और जल्द ही इस किरदार को वह पर्दे पर देखना चाहती हैं।

स्मृति सिन्हा ने कहा कि फिल्म लालटेन पूरी तरह पारिवारिक फिल्म

स्मृति सिन्हा ने कहा कि फिल्म लालटेन पूरी तरह पारिवारिक फिल्म है। फिल्म काफी जबरदस्त बनी है। इसे पूरी फैमिली एक साथ एक देख सकती है। राबड़ी देवी के रूप में मेरा किरदार भी इस फिल्म में काफी अहम है। ऐसे में मैं तो यही चाहती हूं कि जल्द फिल्म रिलीज हो और इसे वैसा ही प्यार मिले जैसा मेरी पुरानी फिल्मों को मिलता रहा है।

Related Post

cm trivendra singh rawat

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री रावत दिल्ली रवाना

Posted by - March 8, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड में मनमुटाव और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM Rawat) दिल्ली रवाना। शनिवार को…

नेहरू-गांधी परिवार के तीन सदस्यों को मिला भारत रत्न, इंदिरा गांधी सम्माान की गई सम्मानित

Posted by - May 10, 2019 0
नई दिल्ली। भारत रत्न मानवीय प्रयास के किसी भी क्षेत्र में सर्वोच्च क्रम की सेवा के लिए  पुरस्कार है। नेहरू-गांधी…
AK Sharma

एके शर्मा ने नगर विकास विभाग के वार्षिक कैलेंडर और मासिक पत्रिका ‘स्वच्छता टाइम्स’ का किया अनावरण

Posted by - January 27, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगर विकास विभाग के वार्षिक कैलेंडर और…

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनते ही हमलावर हुए सिद्धू, कहा- विरोधियों के बिस्तर गोल कर दूंगा

Posted by - July 23, 2021 0
पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से जारी कलेश शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू के अध्यक्ष बनने के बाद खत्म होता…