भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन की संभावनाएं बढ़ीं,बाल ठाकरे स्मारक के लिए 100 करोड़ मंजूर

1498 0

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच तीखे वाकयुद्ध के बावजूद गठबंधन की संभावनाएं बरकरार है। हाल में शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे और भाजपा नेता व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच गुप्त मुलाकात भी हुई थी।

ये भी पढ़ें :-मालदा में अमित शाह ममता सरकार पर बरसे

आपको बता दें भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार ने शिवसेना के दिवंगत संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए के बजट को मंगलवार को मंजूरी दी। इसे आम चुनाव से पहले सहयोगी शिवसेना के साथ संबंधों में सुधार के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य मंत्रिमंडल ने स्मारक के निर्माण के लिए धन मंजूर करने का फैसला ठाकरे की जयंती की पूर्व संध्या पर किया है।

ये भी पढ़ें :-बसपा के पूर्व विधायक ने साधना सिंह का सिर लाने पर रखा 50 लाख का ईनाम

जानकारी के मुताबिक महानगर का नगर निकाय बुधवार को स्मारक के निर्माण के लिए भूमि का कब्जा ट्रस्ट को सौंपेगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि भाजपा और उसके सहयोगी दल शिवसेना के बीच मधुर संबंध है और रहेगा।

ये भी पढ़ें :-पासवान ने कहा गरीबों को आरक्षण से राजग को 10 प्रतिशत और मत मिलेंगे

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच समझौता होने की काफी संभावना है क्योंकि भाजपा गठबंधन के पक्ष में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘दिवंगत बाला साहेब ठाकरे केवल शिवसेना के नहीं बल्कि इस गठबंधन के नेता थे। बालासाहेब सभी राजनीति दलों के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति रहेंगे। इसलिए मंत्रिमंडल ने उनके स्मारक के लिए 100 करोड़ रुपए को मंजूरी दे दी है, जिससे युवकों को प्रेरणा मिलेगी।

Related Post

फिल्म 'शर्माजी की बेटी'

जंगली पिक्चर में स्त्री रोग विशेषज्ञ का किरदार निभायेंगे आयुष्मान खुराना

Posted by - February 28, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म में स्त्री रोग विशेषज्ञ का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।…
Draupadi Murmu

संगम स्नान कर राष्ट्रपति ने की समस्त देशवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना

Posted by - February 10, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर एक बार फिर आस्था का महासागर उमड़ा है।…
namami ganga

गंगा संरक्षण की ओर बड़ा कदम: वाराणसी और भदोही में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को नमामि गंगे की हरी झंडी

Posted by - February 14, 2025 0
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की 60वीं कार्यकारी समिति की बैठक में गंगा नदी के संरक्षण और कायाकल्प के लिए…
Nath Corridor

नाथ नगरी में उमड़े पर्यटक, आस्था और श्रद्धा से एक करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार

Posted by - January 5, 2026 0
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले विजन का असर अब साफ दिखने लगा…