Suicide

सुसाइड नोट लिखकर भाजपा नेता के बेटे ने लगाई फांसी, लिखा- Kind of Murder

535 0

आगरा: यूपी की ताजनगरी के थाना न्यू आगरा इलाके के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता (BJP Leader) के बेटे ने आज शनिवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर (Suicide) दी। भाजपा नेता के बेटे ने सुसाइड नोट लिख तीन लड़कों पर आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

आगरा के थाना न्यू आगरा नगला पदी क्षेत्र के दुर्गानगर निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अनूप तिवारी के बेटे धनंजय तिवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक धनंजय तिवारी आगरा के ही कॉलेज में बीटेक फोर्थ ईयर का छात्र था। आज शनिवार सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर जब घर वालों ने जांच पड़ताल की तो धनंजय का शव कमरे में पंखे से लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आगरा: फंदे से लटका मिला भाजपा नेता के बेटे का शव, कागज पर लिखा मिला- ये  सुसाइड नहीं, मर्डर है - Agra News

कमरे की जांच पड़ताल पर पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में धनंजय ने तीन लड़कों मयंक शर्मा, संचित गुप्ता और मयंक के एक भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है और अपनी आत्महत्या को सुसाइड नहीं, काइंड ऑफ मर्डर (Kind of Murder) बताते हुए तीनों लड़कों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें: विधान परिषद चुनाव के लिए बतौर गोरखपुर नगर विधायक योगी ने किया मतदान

मृतक धनंजय तिवारी के परिजनों के अनुसार छह दिन पूर्व ही मयंक शर्मा, संचित गुप्ता और मयंक के भाई ने धनंजय के साथ मारपीट की थी जिसे उन्होंने बच्चों का मामला समझ टाल दिया था। फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्यवाही को अंजाम देने की बात की जा रही है।

यह भी पढ़ें: महिलाओं और बेटियों को योगी सरकार की योजनाओं से मिलेगा सीधा लाभ

Related Post

CM Yogi

शीघ्र और पारदर्शी हो जन समस्याओं का समाधान : सीएम योगी

Posted by - July 2, 2025 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन…
Noida International Airport

ऐतिहासिक क्षण: जेवर से पहली उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने किया लखनऊ का सफर

Posted by - March 28, 2026 0
नोएडा/लखनऊ। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के प्रथम चरण के उद्घाटन के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के…
काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता

काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता

Posted by - March 6, 2021 0
काकोरी कस्बा निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने 43 वें यू पी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीत कर क्षेत्र का…