बिहार के दरभंगा पूजा करने मंदिर पहुंची महिला को पुजारी ने जमकर पीटा

658 0

कोरोना संकट के बीच बिहार के दरभंगा से एक शर्मनाक खबर सामने आई है जहां एक पुजारी ने एक महिला को बाल खींचकर जमकर पिटाई की। पिटाई की इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, वीडियो के वायरल होते ही मंदिर कमेटी ने पुजारी को मंदिर के विभिन्न कार्यों से हटा दिया। बताया जा रहा राज परिसर में स्थित श्यामा माई मंदिर में जाने के लिए महिला जिद कर रही थी पुजारी गेट खोलने को तैयार नहीं थे।

मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र रॉय ने कहा- महिला के साथ बदसलूकी गलत है लेकिन उन्होंने उस महिला को विक्षिप्त बताकर पुजारी का ही पक्ष ले लिया। इस मामले में पुजारी के खिलाफ किसी तरह की शिकायत पुलिस में नहीं दी गई, अभी तक महिला की पहचान भी नहीं हो सकी है।

घटना दरभंगा के राज परिसर में स्थित मां श्यामा माई मंदिर की दहलीज पर घटित हुई। यहां पुजारी ने मंदिर आई महिला के बाल पकड़कर पिटाई कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर कमेटी ने एक्शन लेते हुए पुजारी को मंदिर के कार्यों से अलग कर दिया है।

हालांकि महिला की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। महिला की पहचान भी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पहले की है। महिला मंदिर के अंदर जाकर श्यामा माई की पूजा करने की जिद पर अड़ी थी जबकि कोविड गाइडलाइन की वजह से मंदिर के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद थे।

महिला मंदिर के बंद दरवाजे को खोलने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर पुजारी और महिला के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान गुस्साए पुजारी ने महिला के बाल पकड़ लिए और उसकी पिटाई कर दी। वीडियो की पुष्टि करते हुए मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र रॉय ने कहा कि महिला के साथ ऐसा सलूक सही नहीं है। पुजारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की जांच जारी है।

एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा, दूसरी पार्टियों को मिले कुल चंदे से तीन गुना अधिक भाजपा को मिला

वीडियो में ऐसा सुना जा सकता है कि महिला अपने ऊपर देवी आने का दावा कर रही हैं। ऐसे में पुजारी उससे पूछता है कि बता मेरे हाथ में क्या है। तो महिला तीन बार जवाब में फूल कहती है। जबकि पुजारी का हाथ खाली होता है। ऐसे में नाराज पुजारी उसके बाल पकड़कर पीटता है क्योंकि वह देवी मां को बदनाम कर रही है।

Related Post

Yogi Cabinet

छोटे उद्यमियों को तोहफा, दुर्घटना में मौत या विकलांगता होने पर परिजनों को पांच लाख रुपये देगी योगी सरकार

Posted by - June 28, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एमएसएमई (MSME) सेक्टर को प्रोत्साहित कर रही योगी सरकार (Yogi Government) ने अब सूक्ष्म उद्यमियों को…
CM Vishnudev

मुख्यमंत्री साय से कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Posted by - September 10, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) के यहां उनके निवास कार्यालय में आज मंगलवार काे कंवर समाज के प्रतिनिधि…
Ayodhya

दीपोत्सव 2024:रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से अयोध्या की अर्थव्यवस्था में हुआ नई ऊर्जा का संचार

Posted by - October 24, 2024 0
अयोध्या । भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होते ही अयोध्या वासियों की अर्थव्यवस्था को प्रगति के नए पंख लग गए…