भाजपा हाईकमान को यकीन नहीं कि तीरथ सिंह चुनाव जीत सकेंगे, बदल सकते हैं उत्तराखंड के सीएम!

684 0

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं, सियासी गलियारों में चर्चा है कि उत्तराखंड सीएम बदल सकते हैं। द इंडियन एक्सप्रेस में छपे कॉलम दिल्ली कॉन्फिडेंशियल के मुताबिक भाजपा हाईकमान को यकीन नहीं है कि तीरथ सिंह रावत चुनाव जीत सकेंगे। मुख्यमंत्री तीरथ अप्रैल में सीएम बने थे और उन्हें 10 सितंबर तक विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना अनिवार्य है, गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

रावत ने बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की, लेकिन उनके भविष्य पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अंतिम समय में चुनाव से बचने के लिए भाजपा नया मुख्यमंत्री नियुक्त कर सकती है।भाजपा उत्तराखंड में उपचुनाव कराना चाहती है। चुनाव आयोग कोविड की वजह से अभी एक राज्य में चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है। वहीं, कांग्रेस ने पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट 1951 का हवाला देते हुए कहा है कि जब विधानसभा चुनाव एक साल के भीतर होने हैं तो उप-चुनाव नहीं कराए जा सकते।

ऐसे में भाजपा के पास मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। हालांकि ये भाजपा का आंतरिक मामला है। हालांकि पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट के तहत चुनाव आयोग के पास ये अधिकार है कि वो खुद तय करे राज्य के लिए उपचुनाव कराना जरुरी है या नहीं। 1999 में ओडिशा राज्य में ऐसा हो चुका है। तब विधानसभा का कार्यकाल एक साल से कम बचा था, लेकिन उपचुनाव कराए गए थे।

उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में 20 साल के भीतर राज्य के जनता ने 8 मुख्यमंत्री देखे। सिर्फ नारायण दत्त तिवारी ऐसे मुख्यमंत्री रहे, जिन्होंने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। नारायण दत्त साल 2002 से 2007 तक मुख्यमंत्री रहे।

Related Post

diksha singh

…तो अब मिस इंडिया रनर दीक्षा सिंह लड़ेंगी जौनपुर से जिला पंचायत का चुनाव

Posted by - April 3, 2021 0
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के चितौना गांव की निवासी दीक्षा सिंह (Miss India Runner up…
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025: भारत के जवानों संग इजरायल, अमेरिका और फ्रांस के दिग्गज करेंगे गंगा आरती

Posted by - November 13, 2024 0
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को महाकुंभ (Maha Kumbh) की…
Uddhav

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: आज पार्टी की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे उद्धव ठाकरे

Posted by - June 24, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार में चल रहे संकट के बीच, शिवसेना ने शुक्रवार को जिलाध्यक्षों…