CM Bhajan Lal

सीएम भजन लाल ने पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर दी शुभकामनाएं

239 0

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारतीय संसद में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल का नेता चुने जाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने टवीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

उन्होंने (CM Bhajan Lal) अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा कि आज लोकतंत्र के मंदिर भारतीय संसद में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल का नेता चुने जाने पर मां भारती के परम उपासक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी को समस्त राजस्थान परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री की अगुवाई में भारत ने विश्व मंच पर अपनी प्रतिष्ठा और स्वाभिमान में असाधारण बढ़ोतरी देखी है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं ने गरीबी उन्मूलन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार किया है।

महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण की राह हुई मजबूत

उन्होंने (CM Bhajan Lal) लिखा कि प्रधानमंत्री ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ देशहित में कई क्रांतिकारी फैसले लिए हैं । जिससे युवा, महिलाएं, और वरिष्ठ नागरिकों के उत्थान और सशक्तिकरण की दिशा में प्रगति हुई है।

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में, भारत विश्व की तीसरी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उनकी दूरदृष्टि के चलते, निस्संदेह देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को भी निश्चित तौर पर प्राप्त करेगा।

Related Post

उत्तराखंड के बाड़ाहोती में चीनी सैनिकों की घुसपैठ, राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

Posted by - September 29, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड के बाड़ाहोती में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की खबरों ने राज्य की खुफिया एजेंसियों के होश उड़ा दिये…

राफेल मुद्दे पर फिर राहुल में किया सवाल कहा अपने कमरे में छुपकर बैठे हैं प्रधानमंत्री

Posted by - January 2, 2019 0
नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर बार बार कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री को घेर रहे हैं इसे क्रम में राहुल गाँधी…
AK Sharma

जिलाधिकारी की अनुमति के बगैर कोई भी विभाग सड़क की खुदाई नहीं करेगा : एके शर्मा

Posted by - June 8, 2023 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में जी-20 सम्मेलन की…
Akhilesh Yadav

‘आज पहली बार लगा बिन सूरज के उगा सवेरा’, पिता मुलायम सिंह को याद कर भावुक हुए अखिलेश

Posted by - October 12, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) का मंगलवार को अंतिम…