रामनाथ कोविंद

कानपुर में तकनीक का बहुत पहले से किया जा रहा है बेहतर प्रयोग: रामनाथ कोविंद

764 0

कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि कानपुर आने पर मुझे बहुत खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि यह शहर कई क्षेत्रों में दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहा है। यहां तकनीक का बहुत पहले से बेहतर प्रयोग किया जा रहा है और यह शहर सांस्कृतिक परंपरा से भरपूर है।

कोविंद राष्ट्रपति बनने के बाद कानपुर चौथी बार आए

बता दें कि शनिवार को रामनाथ कोविंद ने कानपुर के पीएसआईटी में रीसेंट एडवांसमेंट्स इन कंप्यूटर साइंस कम्युनिकेशन एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कोविंद राष्ट्रपति बनने के बाद कानपुर चौथी बार यहां आए हैं।

कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है : साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि कानपुर के चमड़ा उद्योग का पूरी दुनिया में नाम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि कानपुर के चमड़ा उद्योग का पूरी दुनिया में नाम है। यहां की मिलें भी पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर को एशिया का मैनचेस्टर कहा जाता रहा है। यहां के लोग शुरू से ही तकनीक को पसंद करने वाले रहे हैं। इसके चलते कानपुर का नाम कई क्षेत्रों में दुनिया में मशहूर है। इसके साथ ही कानपुर शहर सांस्कृतिक परंपरा से भी भरपूर है।

कांफ्रेंस में ओमान, जर्मनी, बांग्लादेश, श्रीलंका, सिंगापुर समेत अन्य देशों के शिक्षाविद व वैज्ञानिकों ने भी व्याख्यान दिया। इस शिक्षाविद सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, डाटा साइंसेज, सिग्नल इमेज, क्लाउड कंप्यूटिंग, सोशल नेटवर्क्स और साइबर सिक्योरिटी पर अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए।

Related Post

जस्टिस मुरलीधर का तबादला

गहरी खाई में गिरी अर्थव्यवस्था, कब जागेगी सरकार – प्रियंका

Posted by - September 10, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार आर्थिक मंदी के को लेकर केंद्र सरकार पर हमला ब्प्लती नजर आ…
गढ़चिरौली नक्सली हमला

शरद पवार ने गढ़चिरौली नक्सली हमले पर देवेन्द्र फडणवीस से मांगा इस्तीफा

Posted by - May 1, 2019 0
मुम्बई। महाराष्ट्र स्थित गढ़चिरौली में बुधवार को हुये नक्सली हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद…
CM Dhami

ऑपरेशन कालनेमी भी धर्मांतरण कराने वाले तत्वों पर लगाम लगाने में रहा सफल: मुख्यमंत्री

Posted by - July 28, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने प्रदेश में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाते हुए, जरूरी कदम भी…
Trivendra Singh Rawat

इस्तीफे पर छलका त्रिवेंद्र सिंह रावत का दर्द, बोले- दिल्ली से पूछिए कारण

Posted by - March 9, 2021 0
देहरादून । त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। त्रिवेंद्र सिंह…