सर्दियों की दस्तक

सर्दियों की दस्तक से पहले, इस बाजार में कर लें सस्ती शॉपिंग

975 0

नई दिल्ली। सर्दियां जल्द दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में अगर आप नया वूलन कलेक्शन बनाना चाहते हैं, तो कई बार आप शॉपिंग को लेकर असमंजस होता है कि आखिर कहां से बजट में शॉपिंग की जाए?

एक ऐसी मार्केट के बारे में जहां से आप सर्दी के कपड़ों की  अपने बजट में कर पाएंगे शॉपिंग

शायद ऐसा इसलिए भी है कि सर्दियां ज्यादा दिन तक नहीं रहती हैं। इसलिए लोग वूलन की खरीददारी में ज्यादा पैसे फंसाने से बचते हैं। तो हम बतातें है कि आज जानते हैं एक ऐसी मार्केट के बारे में जहां से आप सर्दी के कपड़ों की शॉपिंग अपने बजट में कर पाएंगे और ये कपड़े फैशन के लिहाज से भी अच्छे होंगे।

लखनऊ की यादें आज भी संजोकर है रखी, शकुंतला के लिए हिंदी है जीवनशैली 

वूलेन कपड़ों की शॉपिंग के लिए दिल्ली के गांधी नगर मार्केट काफी बेहतर

वूलेन कपड़ों की शॉपिंग के लिए दिल्ली के गांधी नगर मार्केट काफी बेहतर है। एक ऐसी मार्केट में स्वेटर से लेकर जैकेट तक बेहद किफायती कीमत में आसानी से मिल जाएंगे। बता दें कि यह मार्केट वूलन का थोक बाजार है जहां से दुकानदार भारी संख्या में माल खरीदकर ले जाते हैं, लेकिन अगर आप मोलभाव करने में अच्छे हैं तो आपको अपने मनपसन्द कपड़े भी अपने बजट में मिल जाएंगे।

गांधी नगर बाजार से कर सकते हैं जींस, शर्ट से लेकर वूलन आइटम की भी खरीददारी 

बता दें कि गांधी नगर बाजार में कपड़ों की कई दुकानें हैं। यहां आप जींस, शर्ट से लेकर वूलन आइटम की भी खरीददारी कर सकते हैं। इससे भी बड़ी और दिलचस्प बात यह है कि यह एशिया का सबसे बड़ा थोक बाजार है। यहां से देश के कई भागों में कपड़े बिकने के लिए जाते हैं। यहां आपको अच्छी क्वालिटी के कपड़े काफी वाजिब दामों में मिल जाएंगे, लेकिन आपको मोलभाव अच्छे से करना आना चाहिए। वैसे दिल्ली में और भी कई मार्केट हैं जहां आप अपने बजट में जी भरकर शॉपिंग कर सकते हैं।

Related Post

साध्वी प्रज्ञा

साध्वी ने दिग्विजय को बताया आतंकवादी, आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Posted by - April 26, 2019 0
भोपाल। भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को आतंकवादी बताया है।…
CM Yogi

यूपी में कोरोना की नई गाइडलाइन : बिना अनुमति के नहीं होगा कोई कार्यक्रम

Posted by - March 23, 2021 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अब सार्वजनिक कार्यक्रम व जुलूस बिना पूर्व अनुमति के नहीं होंगे। वहीं, सरकार ने स्पष्ट…
tapsi pannu

‘हसीन दिलरुबा’ का पहला पोस्टर रिलीज, फिल्म में तापसी का होगा दमदार रोल

Posted by - December 18, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं हाल…