Bangladesh high Commissioner

बांग्लादेश उच्चायुक्त ने PM मोदी के गृह नगर का किया दौरा

608 0
गुजरात । भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त (Bangladesh High Commissioner) एचई मुहम्मद इमरान ने वडनगर का दौरा किया। यात्रा के दौरान उच्चायुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 26 मार्च को बांग्लादेश की 50वीं स्वतंत्रता यात्रा पर जाने वाले हैं।

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त (Bangladesh High Commissioner) एचई मुहम्मद इमरान अपनी पत्नी के साथ वडनगर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वेश्वर महादेव मंदिर, वडनगर रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, कीर्तिरतन और वडनगर में चल रहे उत्खनन स्थल का भी दौरा किया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह एक विशेषाधिकार है और यहां होना सम्मान की बात है। यह एक बहुत ही प्राचीन शहर है. यह एक ऐतिहासिक स्थान है। मैं आज यहां आकर वास्तव में खुश हूं।

प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर की यात्रा करने के लिए यह बहुत खास है। उन्होंने वडनगर के लोगों को बांग्लादेश की यात्रा करने और वहां के मंदिरों व शक्तिपीठों के दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मार्च को बांग्लादेश की 50वीं स्वतंत्रता यात्रा पर जाएंगे।

Related Post

cm yogi

बजट खर्च में ढिलाई पर सख्त हुए सीएम योगी, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्णय के निर्देश

Posted by - January 2, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार सुबह वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा विभिन्न विभागों काे जारी…
CM Vishnu Dev Sai

खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Posted by - December 25, 2025 0
रायपुर। सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में उत्साहपूर्ण और…