बलबीर गिरि होंगे महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी, वसीयत के आधार पर हुआ फैसला

719 0

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर फैसला हो गया है। उनके शिष्य बलवीर गिरि उनके उत्तराधिकारी होंगे। अखाड़ा परिषद के पंच परमेंश्वरों ने वसीयत के आधार पर ये फैसला लिया है। महंत बलबीर गिरि को बाघंबरी मठ की गद्दी पर बैठाया जाएगा।

पांच अक्टूबर को नरेंद्र गिरि का षोडशी संस्कार होगा। जानकारी के अनुसार इसी दिन बाघंबरी मठ की गद्दी पर बलबीर गिरि को बैठाया जाएगा।

गौरतलब है कि महंत गिरि की संदिग्ध मौत के बाद उनका सुसाइड नोट मिला था। उसमें उन्होंने बलबीर गिरि को अपना उत्तराधिकारी बनाने की घोषणा की थी। वहीं सुसाइड नोट में उन्होंने अपने दूसरे शिष्य आनंद गिरि को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।

सुसाइड नोट के आधार पर पंच परमेश्वरों ने उन्हें उत्तराधिकारी बनाने से इनकार कर दिया था। लेकिन इसके बाद महंत नरेंद्र गिरि की रजिस्टर्ड वसीयत का खुलासा हुआ। इसमें उन्होंने जून 2020 में ही बलबीर गिरि को अपना उत्तराधिकारी बनाया था।

बता दें कि वसीयत के आधार पर ही मठ का उत्तराधिकारी चुना जाता है। साल 2004 में महंत नरेंद्र गिरि भी ऐसे ही मठाधीश बने थे।

Related Post

PM Modi bows down at the feet of Big Hanuman ji

बड़े हनुमान जी के श्रीचरणों में नतमस्तक पीएम मोदी ने ‘भक्ति की शक्ति’ का किया आह्वान

Posted by - December 13, 2024 0
महाकुम्भनगर। उत्तर प्रदेश में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के सफल आयोजन के लिए बतौर प्रमुख यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)…
Abdulla Azam Khan

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की बढ़ी मुश्किलें, गलत जन्‍मतिथि देने के आरोप में FIR

Posted by - March 5, 2021 0
रामपुर।  सपा के कद्दावर नेता और सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) के खिलाफ रामपुर में एफआईआर…
CM Yogi

बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर सीएम योगी ने की लोकमंगल की कामना

Posted by - January 14, 2025 0
गोरखपुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को मुलायम सिंह ने दिया सपा में शामिल होने का न्योता

Posted by - August 31, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह…