बादशाह खान ने बेटे अबराम के साथ कुछ इस अंदाज़ में मनाया क्रिसमस

1293 0

मुंबई। क्रिसमस को लेकर जहाँ सभी काफी एक्साइटेड हैं वही बॉलीवुड में भी धूम है। इस साल बॉलीवुड के बादशाह खान के लिए क्रिसमस काफी खास है क्योंकि उनकी फिल्म जीरो ने वीकेंड पर काफी अच्छी कमाई कर ली है। इसके चलते शाहरुख़ की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें वो लाइट्स के बीच अपने बेटे अबराम के साथ कैजुअल लुक में खड़े हैं और प्री-क्रिसमस बैश को एंजॉय कर रहे हैं।

साथ ही बता दें कि ये फोटो शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। फोटो के साथ गौरी ने कैप्शन के तौर पर ‘Merry Christmas’ लिखा है। शाहरुख की ये तस्वीर उनके बंगले मन्नत की है। फोटो में शाहरुख हाथ फैला कर अपने आइकॉनिक पोज में खड़े हैं। अबराम भी अपने पिता को फॉलो करता हुआ उनकी नकल कर रहा है।

 

सोशल मीडिया पर गौरी द्वारा शेयर की गई फोटो को शाहरुख ने कमेंट के साथ अपने अकांउट पर शेयर किया। कमेंट के तौर पर उन्होंने लिखा- सितारों के ख्वाब देखने वालों हमने चांद को पैदा किया है… आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। शाहरुख के लिए यह क्रिसमस इसलिए भी खास है क्योंकि 21 दिसंबर को रिलीज हुई उनकी फिल्म जीरो अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने तीन दिन में करीब 59 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। गौरतलब है कि इससे पहले गोल्ड, दिल चाहता है और रईस जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके रितेश सिधवानी ने 22 दिसंबर को प्री-क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था। उनकी इस पार्टी में रणवीर, सिद्धार्थ, अनिल कपूर जैसे बॉलीवुड के तमाम स्टार्स शामिल हुए थे।

Related Post

जान पर खेलकर दूसरे की जान बचाने वाले शाहरुख की जमकर हो रही तारीफ

Posted by - October 31, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर पटाखे फोड़ने वाले लोगों को लताड़ लगाई है। दिवाली पार्टी…

बर्थडे स्पेशल: स्टाइल स्टेटमेंट के कारण हमेशा सुर्खियों छाई रहने वाली मीरा राजपूत

Posted by - September 7, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। स्टाइल स्टेटमेंट के कारण हमेशा सुर्खियों छाई रहने वाली मीरा राजपूत 7 सितंबर यानी आज अपना जन्मदिन मना…
आलिया भट्ट

JNU हमले पर आलिया भट्ट बोलीं- देश में सब ठीक है ये कहना बंद कीजिए

Posted by - January 7, 2020 0
मुंबई। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में नकाबपोश उपद्रवियों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर हमले की देश में निंदा हो…