हॉलीवुड सिंगर केटी पैरी

हॉलीवुड सिंगर केटी पैरी के नए म्यूजिक वीडियो में दिखा बेबी बंप

971 0

नई दिल्ली। हॉलीवुड सिंगर केटी पैरी ने अपने नए म्यूजिक वीडियो’नेवर वॉर्न वाइट’ को लांच कर दिया है। इसके साथ ही इस बात का खुलासा किया है कि वह मां बनने वाली हैं। केटी पैरी के इस नए म्यूजिक वीडियो में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो के जारी होने के बाद, पैरी अपने प्रशंसकों के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव चैट किया। जहां उन्होंने कहा कि गर्भावस्था ऐसा रहस्य है जिसे उन्होंने अब तक छुपाया था।

केटी पैरी ने बताया कि इस बच्चे को लेकर  हैं वह बेहद उत्साहित

बता दें कि पैरी जिन्होंने पहले रसेल ब्रांड से शादी की थी। इसके बाद 2016 से ऑरलैंडो ब्लूम को डेट कर रही हैं। मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम 43 वर्षीय के साथ रिलेशन में रहते हुए यह उनका पहला बच्चा है। पेरी ने बताया कि इस बच्चे को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। केटी को दुनियाभर के फैंस से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

कोरोनावायरस : पश्चिम बंगाल में भाजपा बांट रही है मास्क, शशि थरूर ने कसा तंज

बता दें पिछले साल 2019 के नवंबर माह में केटी पैरी भारत आई थीं। करीब 25 हजार दर्शकों से खचाखच भरे डीवाई पाटिल स्टेडियम में पॉप स्टार केटी पेरी और दुआ लिपा ने परफॉर्मेंस दी थी। इससे पहले मुंबई में करण जौहर ने उनके लिए पार्टी दी थी और उस पार्टी में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के साथ केटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

पृथ्वीराज फिल्म को लेकर उत्साहित हैं : मानुषी छिल्लर

केटी सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशियन और स्टेज परफॉर्मर हैं। जुलाई, 2019 के बाद से केटी ट्विटर पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब्रिटी हैं। उनके 108.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। केटी एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह होमोसेक्सुअल लोगों के लिए काम करती हैं।

Related Post

दैनिक भास्कर किसी के आगे नहीं झुका, छापे से आश्चर्य नहीं- अख़्तर ने सरकार पर कसा तंज

Posted by - July 23, 2021 0
देश भर में दैनिक भास्कर समूह के कई कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापे मारे, भारत समाचार चैनल के दफ्तरों…

अली असगर, हॉबी धालीवाल, हितेन तेजवानी, अनस खान की उपस्थिति में विक्रम संधू की 2 फिल्मों माही और सीज़र का भव्य मुहूर्त

Posted by - October 14, 2019 0
दिव्या फ़िल्म्स क्रिएटिव्स की प्रब सिमरन संधू और निर्देशक विक्रम संधू ने पिछले दिनों मुंबई के गोरेगांव में स्थित फ्यूचर…

MeToo मूवमेंट की लहर लाने वाली तनुश्री दत्ता न्यू जर्सी लौटने को तैयार,इंसाफ कि जताई उम्मीद

Posted by - December 15, 2018 0
मुंबई। कुछ महीने पहले भारत में MeToo मूवमेंट की लहर लाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने न्यू जर्सी लौटने की…
तेजस्वी यादव

देश को अमीरों की चौकीदारी करने वाले पीएम की जरूरत नहीं : तेजस्वी यादव

Posted by - April 26, 2019 0
समस्तीपुर। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी…