Babar azam

आईसीसी अवॉर्ड में बाबर आजम को मिला शानदार खेल का इनाम

497 0

दुबई: आईसीसी (ICC) का ‘महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी’ बाबर आजम (Babar azam) को चुना गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज रेशेल हेन्स ने वीमंस कैटेगरी में बाजी मारी है। पाकिस्‍तानी कप्‍तान बाबर ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में रिकॉर्ड 196 रन की पारी खेलने के साथ ही टेस्‍ट सीरीज में कुल 390 रन बनाए थे। आजम ने वनडे सीरीज में भी कमाल का प्रदर्शन किया था।

बाबर ने इस रेस में क्रेग ब्रेथवेट और ऑस्‍ट्रेलिया के पैट कमिंस को पीछे छोड़ा। बाबर आजम ने मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 वनडे में 57 और 114 रन बनाकर टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी थी। दूसरे वनडे में उनकी शतकीय पारी से पाकिस्तान ने 349 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। वह अप्रैल 2021 में भी इस खिताब को जीत चुके हैं।

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा जानें से पहले पढ़ें जरुरी खबर, आज से शुरू पंजीकरण

Related Post

वीजा का मामला आया आड़े, विनेश फोगाट टोक्यो के लिए उड़ान भरने से चूकीं

Posted by - July 27, 2021 0
टोक्यो ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार माने जाने वाली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट मंगलवार को टोक्यो के लिए उड़ान…

हार्दिक पांड्या के सेलेक्शन पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- इस साल नहीं किया अच्छा प्रदर्शन

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से यूएई में होगी। टी20 वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला…
जेमिमा रॉड्रिग्स

जेमिमा रॉड्रिग्स ने न्यूजीलैंड में बच्चियों को सिखाया बॉलीवुड डांस, वीडियो वायरल

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। मेलबर्न में खेली जा रही आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2020 में जहां भारतीय महिला टीम बेहतर प्रदर्शन…