Jaya Kishore
राजधानी के मडियांव थाना क्षेत्र में सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर के खुद पर गोली चलवाने का मामले में नया मोड़ सामने आया है। भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे और आयुष किशोर के बचाव पक्ष में उसका बड़ा भाई विकास किशोर उतर गया है।
लखनऊ: सांसद के बेटे ने खुद का वीडियो किया वायरल, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
विकास का कहना है कि “पत्नी और उसके साले ने आयुष की जान लेने की कोशिश की थी। जान लेने में नाकामयाब होने पर उसे साजिशन फंसाया जा रहा है। इन दोनों की वजह से माता-पिता को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी है। आयुष का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें आयुष ने अपनी पूरी व्यथा बताई है। पिछले छह सात आठ महीने में आयुष के साथ जो कोई भी घटा है आयुष ने उसे उस वीडियो में बताया है। वह लखनऊ आ रहा है. पुलिस को अपना बयान दर्ज कराएगा। “
वायरल वीडियो में आयुष ने कहा था।”
हनीट्रेप के जरिये फंसाया जा रहा
बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने मंगलवार सुबह एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “मैं अपने ऊपर गोली खुद क्यों चलवाता। इसमें मेरी जान भी जा सकती थी। मेरी पत्नी ने ही मेरे ऊपर जानलेवा हमला कराया है। उसने मुझे हनीटै्रप के जरिए फंसाया है।”
आयुष (Ayush Kishore) ने वीडियो जारी कर सरेंडर करने की बात कही है, लेकिन उसने लखनऊ पुलिस से मांग की है कि “वह मेरे पत्नी से इस मामले में पूछताछ करे।” उसने बताया कि “पत्नी अंकिता से 6-7 महीने पहले मुलाकात हुई थी। इसी दौरान दोनों में शारीरिक संबंध बन गए थे, जिसके बाद से वह मुझ पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। इसी बीच मैंने घर वालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली।”
