dm office lucknow

पंचायत चुनाव: लखनऊ में आपत्तियों की भरमार, 12 मार्च तक होना है निस्तारण

777 0
लखनऊ। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के लिए आरक्षण की लिस्ट जारी कर दी गई है। वहीं आरक्षण को लेकर 8 मार्च तक आपत्तियां मांगी गयी थी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के लिए आरक्षण की लिस्ट जारी कर दी गयी है। वहीं आरक्षण को लेकर 8 मार्च तक आपत्तियां मांगी गयी थी। राजधानी लखनऊ में पांच सौ से ज्यादा आपत्तियां मिली हैं। वहीं इन आपत्तियों का निस्तारण 12 मार्च तक करना है जिसका 15 मार्च तक लिस्ट जारी करनी है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तीन मार्च को पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के लिए आरक्षण लिस्ट जारी की गयी थी। राजधानी में 494 ग्राम पंचायतों के अलावा जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुखों के लिए भी आरक्षण लिस्ट जारी की गयी थी। वहीं अब दर्ज कराई गयी आपत्ति की जांच का काम तेज हो गया है।

पंचायत चुनाव के लिए आपत्तियों की भरमार

राजधानी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Panchayat Election) में आपत्तियों की भरमार है। 8 मार्च तक 5 सौ से ज्यादा आपत्तियां मिली हुई हैं। वही इन आपत्तियों पर आज से जांच का काम शुरू हो गया है। 12 मार्च तक इन सभी आपत्तियों की जांच करके 15 मार्च को लिस्ट जारी करनी है।

जिला पंचायत राज अधिकारी एनके साहू के मुताबिक आठ मार्च को आपत्तियां दाखिल करने की आखिरी तारीख थी। पांच सौ से अधिक आपत्तियां मिली थीं। इनमें आठों ब्लॉक कार्यालय में जमा की गयी आपत्तियां शामिल नहीं है। उसके आंकड़े जुटाये जा रहे हैं। अब चार दिन तक आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा।

Related Post

पंकजा मुंडे

मैं बीजेपी की एक ईमानदार कार्यकर्ता रही हूं ,अब 12 दिसंबर को बोलूंगी: पंकजा मुंडे

Posted by - December 3, 2019 0
मुंबई। बीजेपी नेता पंकजा मुंडे द्वारा ट्विटर पर से पार्टी का नाम हटाने के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़…
The Kerala Story

पूरे कैबिनेट के साथ ‘द केरल स्टोरी’ देखेंगे सीएम योगी, यूपी में टैक्स फ्री होगी फिल्म

Posted by - May 9, 2023 0
लखनऊ। केरल में बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण और उन्हें आतंकी गतिविधियों में लिप्त किए जाने पर आधारित…
Mock drill

मॉक ड्रिल प्रदेश को हर परिस्थिति के लिए तैयार करने की दिशा में अहम कदम: सीएम योगी

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ: देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज भारत माता के महान सपूत और स्वाधीनता आंदोलन के महानायक…