जस्टिस अब्दुल नजीर

अयोध्या फैसला : जस्टिस अब्दुल नजीर को मोदी सरकार ने दी जेड श्रेणी की सुरक्षा

897 0

नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुनवाई करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक पीठ में शामिल रहे जस्टिस अब्दुल नजीर और उनके परिवार को केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है। मोदी सरकार ने यह फैसला पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा धमकी दिए जाने के बाद उनको ये सुरक्षा देने का एलान किया है।

खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को बताया था कि जस्टिस नजीर की जान को पीएफआई और अन्य संगठनों से खतरा है। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस को जस्टिस नजीर को सुरक्षा देने का आदेश दिया है।

लता दीनानाथ मंगेशकर ग्रामोफोन रिकॉर्ड संग्रहालय में मिलेगा 7 हजार 600 गीतों का दुर्लभ संग्रह 

 तत्काल प्रभाव से जस्टिस नजीर और उनके परिवार को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की

केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और पुलिस को आदेश दिया गया है कि तत्काल प्रभाव से जस्टिस नजीर और उनके परिवार को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए। जस्टिस नजीर जब बंगलूरू, मंगलुरू और राज्य के किसी भी हिस्से में सफर करेंगे तो उन्हें कर्नाटक कोटा से ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। बता दें कि ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा में अर्द्धसैनिक और पुलिस के करीब 22 जवान तैनात होते हैं। सरकार ने इससे पहले नौ नवंबर को फैसला आने से पहले मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा दी थी।

Related Post

CM Dhami

केदारनाथ विधानसभा की समस्याओं को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Posted by - August 5, 2023 0
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) से मुलाकात कर केदारनाथ विधानसभा में अतिवृष्टि से हुए भारी नुकसान…
CM Dhami

ऋण प्रक्रियाओं और बीमा क्लेम में सरलीकरण हो, ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर दिया जाए विशेष जोर- मुख्यमंत्री

Posted by - July 11, 2025 0
केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लोगों को पूरा लाभ मिले, इसके लिए लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत…
CM Yogi

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को लेकर संत गदगद, सीएम योगी को दिया श्रेय

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को प्रयागराज स्थित महाकुम्भ नगर पहुंचे, यहां उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक…
Dr. K. Vikram Rao

वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव का निधन पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति

Posted by - May 12, 2025 0
लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. विक्रम राव…
Dinesh Khatik

योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटिक का इस्तीफा पत्र- दलित को नहीं मिला सम्मान

Posted by - July 20, 2022 0
लखनऊ: योगी सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटिक (Dinesh Khatik) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अपनी व्यथा…