Cabinet

नवीन पटनायक की नई कैबिनेट के 21 मंत्रियों ने ली शपथ

554 0

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) की नई कैबिनेट (New Cabinet) के 21 सदस्यों ने रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ (Oath) ली। इनमें 13 कैबिनेट (Cabinet) और 8 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। 21 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। लोकसेवा भवन के कॉन्वेंशन हाल में राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने इन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाली पांच महिला मंत्रियों में तीन को कैबिनेट मंत्री और दो को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वालों में जगन्नाथ सारका, निरंजन पुजारी, रणेन्द्र प्रताप स्वाईं, प्रमिला मलिक, उषा देवी, टुकुनी साहू, प्रफुल्ल मलिक, प्रताप केशरी देव, अतनु सव्यसाची नायक, प्रदीप अमात, नव किशोर दास, अशोक चंद्र पंडा और राजेन्द्र ढोलकिया शामिल हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जानें खास बात, कैसे हुई शुरुआत?

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में समीर रंजन दाश, अश्विनी पात्र, प्रीति रंजन घडेई, श्रीकांत साहु, तुषार कांति बेहेरा, रोहित पुजारी, रीता साहू और बासंती हेम्ब्रम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष सहित नवीन पटनायक सरकार के सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।

जब-जब BJP का शासन आता है, कश्मीरी पंडितों का पलायन होता है, केजरीवाल का केंद्र पर हमला

Related Post

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव बोले-बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी बताएं कि कहां हैं अच्छे दिन ?

Posted by - April 18, 2019 0
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम…
यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत

सीतापुर : यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

Posted by - February 18, 2020 0
सीतापुर। सीतापुर जिले में यूपी बोर्ड में इंटर की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत…