Environment

विश्व पर्यावरण दिवस पर जानें खास बात, कैसे हुई शुरुआत?

1002 0

लखनऊ: हर साल दुनियाभर में आज यानी 5 जून को पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के जरिए लोगों को पर्यावरण (Environment) के प्रति जागरुक कराने की कोशिश की जाती है। इंसान के जीने के लिए सभी जरूरी चीजें हमें पर्यावरण से ही मिलती हैं। इसलिए जरूरी होता है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें और धरती पर संतुलन बनाए रखें। आज के इस औद्योगिक सभ्यता वाले युग में पर्यावरण बुरी तरह से दूषित हो रहा है। पर्यावरण में प्रदूषण (Pollution) के बढ़ते लेवल की वजह से कभी बारिश तो कभी सूखे की स्थिति रहती है। ऐसे में जरूरी है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कराया जाए।

एक ही परिवार के पांच लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

कैसे हुई थी पर्यावरण दिवस की शुरुआत?

1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को देखते हुए स्टाकहोम (स्वीडन) में विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया था, इसमें 119 देशों ने भाग लिया। इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का जन्म हुआ तथा हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस आयोजित करके नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराने का निश्चय किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाते हुए राजनीतिक चेतना जागृत करना और आम जनता को प्रेरित करना था।

UPSC CDS 2 का टॉपर बना ड्राइवर का बेटा, ‘सैन्या धाम’ के लिए चुने गए हिमांशु

Related Post

UP Board exams to begin from Wednesday

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Posted by - February 17, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं (UP Board Exam) 18 फरवरी…
Environment

पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री का ग्राम पंचायतों को संबोधन

Posted by - June 6, 2022 0
★ पर्यावरण (Environment), वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पंचायती राज विभाग के सहयोग से आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑफ पंचायत-2022’ में…
Atal Residential School

मजदूर की बेटी का हुआ चयन, इसरो में वैज्ञानिकों से मिलेंगी और ब्रह्मांड के रहस्यों को जानेंगी

Posted by - September 8, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School)  के जरिए बच्चों की उड़ानको पंख दिया…