Atiq ahmad

अतीक अहमद पर ED का हंटर, पूर्व सांसद पर ईडी ने मनी लॉड्रिंग का दर्ज किया मुकदमा

809 0

लखनऊ। माफिया डॉन और गुजरात के साबरमती जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद (Ex MP Atiq Ahmed) पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड में लंबित मामलों को आधार बनाते हुए ईडी ने ये कार्रवाई की है।

सूत्रों के अनुसार अतीक के सगे-संबधियों के अलावा गुर्गों के नाम पर देश-विदेश में बड़े पैमाने पर अवैध चल-अचल संपत्ति है। इन सभी का पता लगाकर ईडी कुर्क करने की कार्रवाई करेगा।

गुजरात की जेल में बंद माफिया डॉन और पूर्व सांसद अतीक अहमद (Ex MP Atiq Ahmed)  पर ईडी ने मनी लॉड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड में लंबित मामलों को आधार बनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है।

चार्जशीट दाखिल किए गये केसों का मांगा व्योरा

इसके अलावा पुलिस ने जिन मामलों में अतीक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। उनका ब्योरा भी ईडी ने मांगा है साथ ही जिन मामलों में विवेचना चल रही है। उनकी केस डायरी भी ईडी की ओर से मांगी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि अतीक की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने के बाद उसके खिलाफ क्रिमिनल ट्रायल चलाया जाएगा।

पूर्वांचल के और माफिया भी रडार पर

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और अतीक अहमद (Atiq Ahmed) पर शिकंजा कसने के बाद ईडी के निशाने पर अभी और कई माफिया हैं। पूर्वांचल में माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए ईडी बाहुबलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। सूत्र बताते हैं कि कई बड़े नाम भी कार्रवाई की जद में जल्द आने वाले हैं। ईडी का प्रयास ऐसे गिरोह की आर्थिंक स्थिति को पूरी तरह से तोड़ना है।

Related Post

grenede attack

कश्मीर यूनिवर्सिटी गेट पर ग्रेनेड हमले में दो नागरिक घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। कश्मीर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर आतंकियों ने मंगलवार को ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में दो…
NAFED

नेफेड के माध्यम से अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन संतों, कल्पवासियों को किया गया वितरित

Posted by - February 9, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों के लिए राशन की विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रीय गृह…