J&K

सेना का हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के रामबन में आपात स्थिति में उतरा

790 0
बनिहाल/जम्मू। तकनीकी दिक्कत आने के बाद सेना के हेलीकॉप्टर को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। हेलीकॉप्टर में आठ लोग सवार थे।
जम्मू के रामबन में सेना (Army) के एक हेलीकॉप्टर की बुधवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में दो पायलट समेत आठ लोग सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। रामबन जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और तकनीकी दिक्कत दूर होने के बाद हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य को रवाना हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों में एक मरीज भी था जिसे उधमपुर स्थित सेना (Army) के अस्पताल ले जाया जा रहा था। हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में रामबन की जिला पुलिस लाइन में उतरा।

एसएसपी ने कहा, ‘श्रीनगर में तैनात 15वीं कोर का एएलएच हेलीकॉप्टर उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के मंसबल से उधमपुर जा रहा था। कुछ तकनीकी खराबी के कारण उसे पूर्वाह्न 10:45 पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा।’ उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में आठ लोग सवार थे…. दो पायलट, दो तकनीकी स्टाफ और चार यात्री। उन्होंने बताया कि तकनीकी खामी दूर होने के बाद हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य को रवाना हो गया।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने घटोत्कच महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया शुभारंभ

Posted by - October 3, 2022 0
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सोमवार को चंपावत स्थित श्री घटोत्कच मंदिर पहुंचे और घटोत्कच महोत्सव में प्रतिभाग…
CM Dhami

पर्यटन की योजनाएं रोजगार और स्वरोजगार को ध्यान में रखकर बनाएं: सीएम धामी

Posted by - May 19, 2023 0
देहारादून। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढावा देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के संसाधन बढ़ाए जाएं। नई पर्यटन नीति का आम…
CM Dhami

समाज के दर्पण के रूप में पत्रकारों की वीर जवानों की तरह भूमिका महत्वपूर्ण: सीएम धामी

Posted by - January 7, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शनिवार को कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान सक्रिय रहे राज्य के पत्रकारों को…

उत्तराखंड: टिहरी पहुंचे सीएम योगी , पुराने दिनों को याद कर हुए खुश

Posted by - November 3, 2019 0
टिहरी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित रैबार सम्मेलन में पहुंचे जहां उन्होंने अपने पुराने…