ARMY CHIEF

आर्मी चीफ नरवणे ने किया बंगबंधु म्यूजियम का दौरा, बांग्लादेश के संस्थापक को दी श्रद्धांजलि

960 0
बांग्लादेश। थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे (Army chief Gen MM Naravane) ने शुक्रवार को बंगबंधु स्मृति संग्रहालय (Bangabandhu Memorial Museum) जाकर बांग्लादेश (Bangladesh) के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान (Sheikh Mujibur Rahman) को श्रद्धांजलि दी। पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए जनरल नरवणे अपनी पत्नी वीणा नरवणे के साथ संग्रहालय गए।

भारतीय सेना के अतिरिक्त जनसूचना महानिदेशालय (ADG PI) ने ट्वीट किया, ‘जनरल एम एम नरवणे और श्रीमती वीणा नरवणे राष्ट्र संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान स्मृति संग्रहालय का दौरा किया। संग्रहालय में बंगबंधु के जीवन और देश की आजादी के लिए उनके संघर्ष को रेखांकित किया गया है’।

बांग्लादेश की राजधानी के धानमंडी इलाके में बंगबंधु स्मृति संग्रहालय मुजीबुर रहमान का निजी आवास था जहां 1975 में परिवार के ज्यादातर सदस्यों के साथ उनकी हत्या कर दी गई थी।

मुजीबुर रहमान की बेटियां ‘प्रधानमंत्री शेख हसीना और शेख रेहाना’ उस घटना में बच गई थीं क्योंकि उस वक्त वे देश से बाहर थीं। साल 2021 भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों, पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी का 50वां साल है और बंगबंधु की जन्मशती भी है।

Related Post

हुरुन इंडिया की रिपोर्ट: भारत में इस साल प्रतिमाह 3 स्टार्टअप बने यूनीकॉर्न

Posted by - September 3, 2021 0
हुरुन इंडिया ने हालिया दावा किया कि 2021 में भारत ने प्रतिमाह 3 स्टार्टअप को यूनीकॉर्न बनाया। अगस्त तक यूनीकॉर्न…
CM Bhajanlal

भारतीय संविधान को मजबूत करने में लोकतंत्र सेनानियों का अहम योगदान: सीएम भजनलाल

Posted by - March 21, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि आपातकाल के समय लोकतंत्र के मूल्यों को कमजोर किया गया…