Shah

वैक्सीन की कमी पर रिपोर्ट गलत, सभी राज्यों को पर्याप्त संख्या में मिल रही डोज- अमित शाह

580 0
नई दिल्ली। गुरुवार को बीएमसी ने दावा किया है कि वैक्सीन की कमी के कारण मुंबई के 25 निजी अस्पतालों में लोगों को टीके की डोज नहीं दी जा सकी।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। महाराष्ट्र में गुरुवार को 56,286 नए केस दर्ज किए गए और 376 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में भी 7,437 नए केस आए, जो इस साल एक दिन में संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक मामले हैं। संक्रमण के बढ़ते केस के बीच कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी होने का आरोप लगाया है।

ओडिशा के वैक्सीनेशन इन्चार्ज ने बताया कि वैक्सीन की कमी के कारण दो दिनों से 700 टीकाकरण केंद्र बंद हैं। वहीं गुरुवार को बीएमसी ने दावा किया है कि वैक्सीन की कमी के कारण मुंबई के 25 निजी अस्पतालों में लोगों को टीके की डोज नहीं दी जा सकी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्‍य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और पंजाब इन 10 राज्‍यों में कोविड के नए मामलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। कुल नए मामलों का 84.21 फीसदी केस इन्‍हीं 10 राज्‍यों में दर्ज हुए हैं।

वैक्सीन कमी की रिपोर्ट गलत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने कोलकाता में कहा कि वैक्सीन की कमी को लेकर आ रही जानकारी सही नहीं है। सभी राज्यों को पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की डोज मिल रही है।

Related Post

IGI

आईजीआई एविएशन दिल्ली में निकली बंपर भर्ती, देखें अंतिम तिथि

Posted by - March 27, 2022 0
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एविएशनसर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 1095 ग्राहक सेवा एजेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा…
CM Yogi

हर्ष उल्लास के साथ मने आगामी पर्व-त्योहार, लोगों की सुरक्षा, सुविधा का रखें पूरा ध्यान- मुख्यमंत्री

Posted by - September 19, 2025 0
हर्ष उल्लास के साथ मने आगामी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आगामी पर्व और त्योहारों को…
CM Dhami

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निरीक्षण को पहुंचे सीएम धामी

Posted by - January 11, 2025 0
कर्ण प्रयाग । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग, सेवाई में संचालित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग…
Cow

हनुमानगढ़ में बेजुबान पर क्रूरता, गाय के मुंह में डाला विस्फोटक, फटते ही…

Posted by - May 2, 2022 0
हनुमानगढ़: केरल (Kerala) की घटना तो आपको याद होगी जब गर्भवती हथिनी (Pregnant elephant) को विस्फोटक खिलाकर उसकी दर्दनाक हत्या…