Corona vaccination

दिल्ली नगर निगम की अनूठी पहल, कोरोना वैक्सीन लगवाने पर हाउस टैक्स में 5 फीसदी की छूट

658 0

नई दिल्ली। दिल्ली में टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) ने अनोखी पहल की है। इसके तहत उत्तरी दिल्ली नगर निगम में रहने वाला कोई व्यक्ति कोरोना का टीका लगवा चुका है और वह एडवांस प्रॉपर्टी टैक्स जमा करता है तो उसे 15 फीसदी के अलावे 5 फीसदी और छूट मिल सकता है।

इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए लोगों को टीकाकरण का सर्टिफिकेट देना होगा। एडवांस प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वालों को 15 फीसदी की छूट मिलती है, लेकिन जिन्होंने कोरोना का टीका लगवा लिया है उसे इसके अलावे भी छूट दी जाएगी।

परिवार में जो लोग टीकाकरण के योग्य हैं उन सबके टीका लगने पर ये छूट है  जिन्हें 15 फीसदी छूट मिलती हैं उन्हें 20 फीसदी छूट मिलेगी। एडवांस प्रॉपर्टी टैक्स भरने में महिलाओं और बुजुर्गों को 30 फीसदी की छूट मिलती है, टीका लगवाने पर 35 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके लिए टीकाकरण का सर्टिफिकेट देना होगा। इसको लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकश ने खास बातचीत की।

जयप्रकाश ने कहा कि दिल्ली और देश में जिस तरह कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उसका कवच मास्क और टीकाकरण ही है। प्रधानमंत्री ने दूसरे चरण में टीका लगवा कर लोगों को जागरूक किया किया कि टीका भी सुरक्षित है और टीकाकरण भी सुरक्षित है। लोगों को जागरूक करने के लिए हम स्कीम लेकर आए हैं कि 1 अप्रैल से 30 जून तक हमारी एडवांस टैक्स की स्कीम होती है, जिसमें जो लोग टैक्स जमा करते हैं उन्हें 15 फीसदी की छूट मिलती हैं।

मेयर ने बताया कि पिछले साल 4 लाख 23 हज़ार लोगों ने सम्पत्ति कर जमा कराया इस बार टारगेट 6 लाख से ज्यादा का है। हमने लोगों से कहा कि आपना एडवांस टैक्स जमा कीजिए हम आपको 15 फीसदी छूट देते हैं और आपके परिवार में सबने टीका लगवा लिया तो 5 फीसदी एक्स्ट्रा छूट देंगे। आप इसको लेकर एफिडेविट भी दे सकते हैं। कुल मिलकर हम लोगों को जागरूक करना चाहते हैं, टीकाकरण को बढ़ाना चाहते हैं।

Related Post

DM Savin Bansal

वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं की समस्या का हो प्राथमिकता पर समाधान: डीएम

Posted by - May 14, 2025 0
देहरादून : सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन समस्याओं का सुगमता से निराकरण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल (DM…
लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी उपसेना प्रमुख

सीडीएस विपिन रावत ने लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी को नियुक्त किया उपसेना प्रमुख

Posted by - January 18, 2020 0
नई दिल्ली। दक्षिणी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी आगामी 25 जनवरी को नए उप सेना प्रमुख के रूप…
NABARD

नाबार्ड ने उत्तराखंड स्टेट क्रेडिट सेमिनार में जारी किया ‘स्टेट फोकस पेपर 2026–27’

Posted by - February 24, 2026 0
देहरादून: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD), उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आज स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2026–27 का सफल आयोजन…