Ankita Raina

अंकिता रैना ने दुबई में जीती अल हबटूर ट्रॉफी, सीजन का चौथा डबल्स टेनिस खिताब

2377 0

नई दिल्ली। भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना (Ankita Raina ) ने दुबई में कैटरीन गोर्गोद्जे के साथ मिलकर अल हबटूर ट्रॉफी अपने नाम की है। बता दें कि कोविड-19 महामारी से प्रभावित 2020 सीजन में यह उनका तीसरा युगल खिताब है। भारत और जॉर्जिया की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने बीते शनिवार को 100,000 डॉलर पुरस्कार राशि के हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट को जीता है।

यूपीपीएससी परीक्षा में झांसी की बेटी प्रिया प्रकाश श्रीवास्तव का एपीओ पद पर चयन

उन्होंने फाइनल में स्पेन की अलियोना बोलसोवा जादोइनोव और स्लोवाकिया की काजा जुवान की जोड़ी पर 6-4 3-6 10-6 से जीत हासिल की है। अंकिता का यह सीजन का चौथा युगल फाइनल था, लेकिन यह कैलेंडर की सबसे बड़ी ट्रॉफी थी। क्योंकि इससे पहले उन्होंने जो दो खिताब जीते थे वो 25,000 डॉलर स्तर के थे।

इस साल फरवरी में अंकिता (Ankita Raina ) ने तीन फाइनल में प्रवेश किया, जिसमें से उन्होंने बिबियाने शूफ्स के साथ थाईलैंड के नोंथाबुरी में लगातार खिताब जीते थे। जोधपुर में हमवतन स्नेहल माने के साथ उप विजेता रही थीं।

Related Post

CAB पर प्रियंका का पत्र

संघ के विधान को न बनने दें भारत का संविधान,CAB पर प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में बीते सोमवार को पास हुए नागरिकता संशोधन बिल को लेकर विपक्ष का हमला जारी है। इसी…
Congress

अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर ‘सत्याग्रह’ पर बैठी कांग्रेस

Posted by - June 19, 2022 0
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी (Congress party) के सांसदों और नेताओं ने रविवार को दिल्ली (Delhi) के जंतर मंतर पर ‘सत्याग्रह’…