आक्रोशित दुकानदारों ने कानपुर रोड जाम कर किया प्रदर्शन

1072 0

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में गुरुवार को दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में सफारी सवार युवकों द्वारा पिट रहे पिकअप डाला चालक को बचाना सरोजनीनगर व्यापार मंडल के महामंत्री को महंगा पड़ गया। आरोप है कि सफारी गाड़ी सवार युवकों ने स्कार्पियो सवार अपने करीब एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ मिलकर व्यापार मंडल महामंत्री शैलेंद्र कुमार बब्बू पर हमला बोलने के साथ ही उनकी जेब में रखे हजारों रुपए की नकदी भी लूट ली। सरेराह पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना से सभी दुकानदार आक्रोशित हो गए और उन्होंने कानपुर रोड जाम कर दी।

इस दौरान नाराज दुकानदारों ने करीब 2 घंटे तक अपनी दुकानें भी बंद रखी। हालाकि बाद में पुलिस की मदद से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। बताते हैं कि गुरुवार दोपहर सरोजनीनगर में अमौसी गांव की ओर से पिकअप डाला लेकर हाइडिल चौराहे पर पहुंचा उन्नाव निवासी चालक विजय बंथरा की तरफ जाने के लिए रोड पार कर रहा था। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही सफारी गाड़ी में उसके पिक अप डाले से मामूली टक्कर लग गई। जिससे भड़के सफारी गाड़ी सवार आधा दर्जन युवकों ने डाला चालक विजय की वहीं पर पिटाई शुरु कर दी।

राजधानी के विभिन्न थानों में दर्ज हैं धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में 98 मुकदमें

हाइडिल पुलिस चौकी के ठीक सामने बीच चौराहे पर डाला चालक की पिटाई होते देख सरोजनीनगर व्यापार मंडल महामंत्री शैलेंद्र कुमार बब्बू ने दौड़ कर उसे बचाने की कोशिश की, तो सफारी सवार युवकों के अलावा पीछे से पहुंचे उनके स्कार्पियो सवार साथियों सहित करीब 1 दर्जन से अधिक युवकों ने मिलकर शैलेंद्र के ऊपर भी हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाही भी बीच-बचाव करने दौड़े, लेकिन इसके बावजूद दबंग युवक वहां पर बवाल करते रहे।

व्यापारी नेता के साथ बवाल होने की जानकारी मिलते ही तमाम स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंच गये। लेकिन लोगों की भीड़ बढ़ती देख स्कार्पियो सवार युवक वहां से भाग खड़े हुए। जबकि सफारी सवार युवकों को लोगों ने मौके पर धर दबोचा और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि घटना के दौरान दबंग युवकों ने व्यापार मंडल महामंत्री की जेब में पड़ी हजारों रुपए की नकदी भी छीन ली। बाद में इस घटना से गुस्साए दुकानदारों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे नाराज सभी दुकानदारों ने वहीं पर कानपुर रोड जाम करने के साथ ही अपनी दुकानें बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए दुकानदारों ने इस बीच करीब 2 घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखी। हालाकि बाद में पुलिस दोनों पक्षों को समझा बुझाकर थाने ले गई। जहां पुलिस की मदद से दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।

Related Post

Meeruth Police

मेरठ में 10वीं की छात्रा के गैंगरेप का आरोपी कस्टडी से बंदूक छीनकर भगा, मुठभेड़ में लगी गोली : पुलिस

Posted by - April 3, 2021 0
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में थाना सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन से लौट रही कक्षा 10…
STF

13 साल से फरार चल रहे इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Posted by - March 2, 2021 0
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए 13…
Savin Bansal

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय की तर्ज पर आधुनिक टीकाकरण कक्ष कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिस पर कार्य प्रारम्भ हो गया

Posted by - July 4, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) जिले में स्वास्थ्य सेवओं को सुगम सुविधाजन बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी समय-2…
PM MODI

PM मोदी ने असम, बंगाल के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान की अपील की

Posted by - April 1, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार को…
Bombay High court

हाईकोर्ट से चीनी कंपनी बाइटडांस को भारतीय बैंक खातों के संचालन की मिली अनुमति

Posted by - April 7, 2021 0
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने मंगलवार को चीनी कंपनी बाइटडांस को अपने भारतीय बैंक खातों के संचालन की…