अमिताभ ठाकुर द्वारा दायर किया परिवाद की 6 को सुनवाई!

592 0

सुप्रीम कोर्ट के बाहर रेप पीड़िता के आत्मदाह करने के मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। अमिताभ ठाकुर इस समय जेल में बंद है और उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में हस्तलिखित परिवाद भेजा। सीजेएम कोर्ट में हस्तलिखित कंप्लेन दाखिल करते हुए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित नौ अफसरों के खिलाफ आपराधिक मामला चलाए जाने की मांग की है।

इस परिवाद में अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्हें एक साजिश के तहत 23 मार्च को जबरन रिटायर कराया गया था। बाते दें कि सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक रेप पीड़िता ने अपने साथी के साथ आत्मदाह किया था जिसमें उसने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और बसपा सांसद अतुल राय पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की इस अर्जी पर 6 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके साथ ही अमिताभ ठाकुर ने हस्तलिखित परिवाद में बताया है कि उन्हें एक साजिश रच कर एक झूठे मुकदमे में जेले भेजा गया है। उन्होंने कहा जब वह गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज में आईपीएस रहते हुए तैनात थे तभी से सीएम योगी उनसे द्वेष रखते हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर के सांसद थे तभी से उनके साथ द्वेष रखा जा रहा है और इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा है।

फोटो एग्जिबिशन, राहुल ने संजय गांधी के बारे में किया ये खुलासा!

ठाकुर ने परिवाद में अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल, पुलिस कमिश्नर ध्रुवकांत ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर गोमतीनगर केके तिवारी, तत्कालीन इंस्पेक्टर हजरतगंज, पुलिस महानिदेशक भर्ती बोर्ड राजकुमार विश्वकर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक महिला यूनिट नीरा रावत को विपक्षी बनाया है।

Related Post

11,500 artists got a platform to perform in Maha Kumbh

लोक कला और लोक कलाकारों के लिए प्रयागराज महाकुम्भ ने प्रदान की संजीवनी

Posted by - March 16, 2025 0
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आस्था और आध्यात्म के साथ देश की समृद्ध संस्कृति के विविध रंगों की त्रिवेणी…
TB

महाकुम्भ में पहली बार की गई एआई बेस्ड एक्स हैंड हेल्ड मशीन से टीबी की जांच

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशानिर्देशों के मुताबिक प्रदेश में चलाये जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी…
CM Yogi paid homage to Bapu and Lal Bahadur Shastri

सीएम ने ऑनलाइन पेमेंट कर खादी आश्रम से की खरीदारी, फिर आमजन से की अपील-खादी के उत्पाद अवश्य खरीदें

Posted by - October 2, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के महानायक थे। महात्मा गांधी द्वारा राष्ट्र…