नेपोटिज्म पर अनन्या पांडेय का बयान

नेपोटिज्म पर अनन्या पांडेय के बयान को अलाया एफ ने बताया गलत

1074 0

नई दिल्ली। अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ अपनी आने वाली फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान भी काम करते नजर आए हैं। आलाया ने हाल ही में अनन्या पांडेय का नेपोटिज्म को लेकर दिए एक बयान को गलत बताया है।

अलाया का मानना है कि अनन्या पांडेय नेपोटिज्म पर सही जवाब नहीं दे सकीं। एक चैट शो के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह ऐसी क्या चीज है जो अनन्या सही से नहीं कर सकीं। इस पर नवोदित अभिनेत्री ने कहा कि अनन्या पांडेय नेपोटिज्म पर उचित जवाब नहीं दे पाई, जो मैं दे सकती हूं।

बॉलीवुड अभिनेत्री सरिता जोशी को मिला पद्म श्री सम्मान 

अपने समकालीन कलाकारों को लेकर अलाया ने कहा कि मैं अपने समकालीन कलाकारों का करियर ग्राफ देखती रहती हूं। वहीं कार्तिक आर्यन के बारे में अलाया ने कहा कि “लव आजकल’ के ट्रेलर में कार्तिक और सारा के बीच हॉट सीन देख मुझे आर्यन के साथ ऐसे सीन करने में कोई परेशानी नहीं है। वहीं, उनसे पूछे जाने पर कि अगर वह कार्तिक को अपने बिस्तर पर पाती हैं तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होगी? इस पर अलाया ने कहा कि मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा, अगर मैं नींद से जागती हूं और कार्तिक आर्यन को अपने बिस्तर पर देखती हूं।

वहीं अलाया ने यह भी कहा कि वह रिलेशनशिप को लेकर पूछे जाने वाले सभी सवालों का सामना करने के लिए पहले से तैयार हैं। अलाया ‘जवानी जानेमन’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म में सैफ अली खान और तब्बू जैसे कलाकार शामिल हैं।

Related Post

सूरज पे मंगल भारी

‘सूरज पे मंगल भारी’ में मराठी मुलगी बनेंगी फातिमा सना शेख, सामने आया फ़र्स्ट लुक

Posted by - February 14, 2020 0
नई दिल्ली। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ फेम फातिमा सना शेख की आने वाली फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आया है। फातिमा…
नागरिकता संशोधन विधेयक

Flashback 2019: कैब भारत की धार्मिक विविधता के ख़िलाफ़, आईपीएस अब्दुर्रहमान का इस्तीफा

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के दोनों से नागरिकता संशोधन विधेयक पर मुहर लगने के बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह संसद…
rashmi desai trolling

देखे एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने उम्र को लेकर मजाक बना रहे यूजर्स को लगाई जमकर फटकार

Posted by - August 30, 2020 0
सोशल मीडिया के जमाने में साइबर बुलिंग एक बड़ी समस्या है। टीवी स्टार्स से लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार्स तक…