AK Sharma

जनता ने कांग्रेस को रिजेक्ट कर दिया है : ऊर्जा मंत्री

392 0

लखनऊ/शाहजहांपुर। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कांग्रेस पार्टी की प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता उन्हें रिजेक्ट कर चुकी है। अब वह यूपी से बाहर कहीं भी भाग कर जाएंगे, तो वहां भी रिजेक्ट ही होंगे, जब माल खराब है तो बाजार बदलने से क्या फायदा। बता दें कि मंत्री श्री शर्मा आज शाहजहांपुर के एक दिवसीय दौरे पर थे जहां उन्होंने पत्रकारों के पूछने पर यह बात कही।

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एक शर्मा (AK Sharma) ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शाहजहांपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने शहर के मोहल्ला तारीन टिकली की रहने वाली लॉन टेनिस खिलाड़ी कु. महिका खन्ना को जनपद रत्न देकर सम्मानित किया।

वहीं पत्रकारों से बात करते समय एक सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी की प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता उन्हें रिजेक्ट कर चुकी है। अब वह यूपी से बाहर कहीं भी भाग कर जाएंगे तो वहां भी रिजेक्ट ही होंगे, जब माल खराब है तो बाजार बदलने से क्या फायदा।

कार्यक्रम को सबधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि किसानों को लाभ देने के लिए, वह किसानों के नलकूपों को सोलर युक्त बना रहे हैं। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए “एक मुश्त समाधान योजना” चलाई जा रही है। यह योजना 31 दिसंबर तक ही है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा बिजली उपभोक्ता इस योजना का लाभ जरूर लें। उन्होंने कहा कि इस योजना में ऐसे लोगों को भी लाभ मिल रहा है, जिन पर बिजली चोरी के मुकदमे लिखे जा चुके हैं।

Related Post

Ashutosh Tandon

कुकरैल नदी को पुनर्जीवित करेगी प्रदेश सरकार : आशुतोष टंडन

Posted by - September 11, 2021 0
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन “गोपालजी” (Ashutosh Tandon) एवं महापौर नगर निगम लखनऊ संयुक्ता भाटिया के कर-कमलों…
दुल्हन को मुफ्त एक तोला सोना

राज्य सरकार दुल्हनों को देगी मुफ्त एक तोला सोना, सैनेटरी नैपकिन पर बड़ा फैसला

Posted by - November 20, 2019 0
असम। असम की सर्वदानंद सोनोवाल सरकार ने राज्य में बाल विवाह रोकने के लिए एक नई और बड़ी योजना बनाई…

अनुच्छेद 370 के हटने से कांग्रेस के पेट में हो गया है दर्द – पीएम मोदी

Posted by - October 18, 2019 0
गोहाना: हरियाणा के गोहाना में आज यानी शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विरोधियों पर जमकर हमला…
PM Modi

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: पीएम मोदी ने 1406 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - June 3, 2022 0
लखनऊ: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) में आज ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground breaking ceremony) का आयोजन है। सेरेमनी में…