Maha Kumbh

महाकुम्भ की यादगार निशानी का माध्यम बनेगा एआई चैटबॉट

376 0

महाकुम्भनगर। आप दुनिया के किसी कोने में हों, महाकुम्भ (Maha Kumbh) की यादगार निशानी पुरस्कार के तौर पर पा सकते हैं। यह सुविधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डिजिटल महाकुम्भ के विजन के जरिए पूरी दुनिया को मिलने जा रही है। महाकुम्भ में अपनी तरह के पहले अभिनव प्रयोग के रूप में एआई जेनरेटिव चैटबॉट की हाईटेक टेक्नोलॉजी के जरिए किया जा रहा है। इसमें क्यूआर स्कैन करते ही अपनी फोटो सहित महाकुम्भ का प्रमाण पत्र मिलेगा, जिसे प्रिंटेड कॉपी के तौर पर सहेज कर रख भी सकते हैं। सबसे जरूरी बात ये है कि महाकुम्भ के हर इवेंट और हर मेगा प्रोग्राम की पूरी डिटेल इसी एआई चैटबॉट पर मौजूद रहेगी।

मोदी, योगी का सपना हो रहा साकार, विभागों के समन्वय से ले रहा आकार

पीएम के डिजिटल महाकुम्भ (Digital Maha Kumbh) के विजन को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। प्रयागराज की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर महाकुम्भ को दिव्य, नव्य और भव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग के साथ साथ मेला के अधिकारी और महाकुम्भनगर की पुलिस मिलकर पीएम मोदी और सीएम योगी के डिजिटल महाकुम्भ के विजन पर आगे बढ़कर काम कर रही है।

तस्वीर युक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करने का भी बनेगा माध्यम

ऐसा पहली बार हो रहा है, जब डिजिटलीकरण को इतना ज्यादा फ्लो मिल रहा है। एआई चैट बॉट के जरिए महाकुम्भ की यादगार निशानी देश दुनिया के श्रद्धालुओं को मिलने जा रही है। इसके लिए लिंक (https://chatbot.kumbh.up.gov.in) पर जाना होगा। या फिर इसका क्यूआर स्कैन करके अपनी फोटो सहित महाकुम्भ का प्रमाण पत्र हासिल कर सकते हैं। सीएम योगी के निर्देश पर देश के कोने कोने में एआई चैट बॉट का प्रचार किया जा रहा है। देश दुनिया में इसके प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया के जरिए डिजिटली प्रमोशन किया जा रहा है। साथ ही एक्स, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर एआई चैट बॉट का ट्रेंड अचानक बढ़ गया है।

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में अपनी तरह का है यह पहला अभिनव प्रयोग

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में एआई जेनरेटिव चैटबॉट की हाईटेक टेक्नोलॉजी के जरिए इस तरह का पहला प्रयोग किया जा रहा है, जो महाकुंभ के लिए रोमांचित देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर बनाया गया है।

महाकुम्भ-2025 आधुनिक जियो ट्यूब तकनीक से ट्रीट होगें प्रयागराज के सभी 22 अनटैप्ड नाले

एआई जेनरेटिव चैटबॉट आपको दुनिया के किसी भी कोने से महाकुम्भ नगर तक सुरक्षित पहुंचाने में सक्षम है। साथ ही खाना, लॉकर, वॉशरूम, चेंजिंग रूम सहित सभी जरूरी जानकारी एआई चैट बॉट पलक झपकते बताएगा।

इन 11 भाषाओं में करेगा आपकी मदद

हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली, उर्दू

बोलकर या लिखकर पूछ सकते हैं अपने सवाल

एआई चैटबॉट की विशेषता यह है कि इसमेंं बोलकर या लिखकर अपने सवाल आप पूछ सकते हैं। साथ ही, जवाब को अपनी भाषा में सुन भी सकते हैं। यह समस्याओं के निराकरण के साथ ही व्यक्तिगत जुड़ाव व अनुभव प्रदान करने का सशक्त माध्यम भी साबित हो रहा है।

Related Post

हिन्दुस्थान समाचार समूह लगातार अपने ध्येय वाक्य का अनुसरण करते हुए बढ़ रहा आगे

Posted by - April 19, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM yogi adityanath) ने आज यहां न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के ‘अमृत पर्व…
स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी के साथ संसद में कांग्रेस सांसदों ने किया दुर्व्यवहार, हुई कार्रवाई की मांग

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। हैदराबाद में बलात्कार के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को लोकसभा में महिला अपराध को लेकरचर्चा हो…
अमित शाह

बिहार में राहुल पर गरजे शाह, बोले- आप क्या, कोई भी गांधी नहीं हटा सकेगा AFSPA कानून

Posted by - April 24, 2019 0
पटना। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार यानी आज समस्तीपुर के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को…
CM Yogi dedicated the Gorakhpur Link Expressway to the public

यूपी अब बीमारू राज्य से एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में अपनी पहचान बना रहा है- सीएम योगी

Posted by - June 20, 2025 0
लखनऊ/आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण किया। राज्य को विकास…