AK Sharma

निवेशकों के साथ पर्सनल और वर्चुअल मीटिंग कर व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित किया जाए

391 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में आए कुल 33.50 लाख करोड़ रूपये के निवेश का एक तिहाई से अधिक का निवेश आकर्षित करने वाले ऊर्जा, नवीन उर्जा एवम् नगर विकास की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दोनो विभाग में आए निवेश को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने को कहा। दोनों विभागों के  उच्च अधिकारियों के साथ कल शाम बैठक कर निवेश प्रस्ताव को शीघ्र अमल में लाने के लिए विस्तृत व प्रभावी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि 02 दिन पहले ही निवेशकों, उद्योगपतियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए दोनों विभागों में नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए थे। इस पर अधिकारियों ने बताया कि उनके निर्देशानुसार निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन की दिशा में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

मंत्री  शर्मा (AK Sharma)  ने निर्देशित किया है कि प्रो-ऐक्टिव होकर निवेश प्रस्ताव के अमल में निवेशकों की सहायता करनी है। उन्होंने कहा कि निवेशकों के साथ त्वरित रूप से पर्सनल और वर्चुअल मीटिंग कर व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित किया जाय। उनकी आशंकाओं और समस्याओं पर चर्चा कर आगे का प्रारूप निर्धारित किया जाय।

उन्होंने कहा कि दोनों विभागों में इनफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम( MIS) बनाकर हर प्रोजेक्ट के प्रगति की समीक्षा की जाय। निवेशकों की ज़रूरतों और मांगों को लेकर उनकी चेकलिस्ट बनाई जाय और उन्हें प्राथमिकता से पूरा कराया जाय। प्रोजेक्टों के क्रियान्वयन / कॉमिशनिंग से संबंधित माइलस्टोन निर्धारित किया जाय और उन्हें समय से हासिल करने के प्रयास किये जाय। समय सीमा का हर स्तर पर और हर हाल में ध्यान रखा जाय।

बैठक में चेयरमैन यूपीपीसीएल  एम0 देवराज, प्रमुख सचिव नगर विकास  अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव  अनिल कुमार, सचिव  रंजन कुमार, प्रबंध निदेशक  पी0 गुरुप्रसाद, प्रबंध निदेशक  पंकज कुमार, निदेशक नेडा  अनुपम शुक्ला, निदेशक स्थानीय निकाय  नेहा शर्मा, निदेशक सूडा  यशु रुस्तगीआदि अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

CM Yogi

हजारों वर्ष की परंपरा को नई ऊंचाई की ओर लेकर जाएगा काशी तमिल संगमम्ः सीएम योगी

Posted by - February 15, 2025 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पीएम मोदी के विजन को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने…
CM Yogi

सीएम योगी ने क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी

Posted by - March 23, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत मां के सच्चे भक्त और क्रांतिकारियों को बलिदान दिवस पर याद करते…
PM Modi

मिड डे मील किचन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, एक घंटे में बनेगी चालीस हजार रोटियां

Posted by - July 7, 2022 0
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज गुरुवार वाराणसी पहुंचे। उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन काफी अहम है,…
CM Yogi listened to the complaint in Janata Darbar

किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, सरकार की पहली प्राथमिकता है जनता : सीएम योगी

Posted by - March 9, 2024 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता…