CM Yogi

इन्वेस्ट यूपी में पीपीपी सेल का भी होगा गठन, अंतरविभागीय सहयोग को बनाएगा सुविधाजनक

253 0

लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने निजी क्षेत्र की ओर से पीपीपी परियोजनाओं के लिए मिल रहे उत्साहजनक प्रस्तावों को देखते हुए भविष्य के दृष्टिगत राज्य की पीपीपी नीति को और अधिक सरल और व्यवस्थित बनाने की जरूरत बताई है।

मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 में मिले कुल निवेश प्रस्ताव में से लगभग 10% पीपीपी परियोजनाओं के संबंध में थे, जो हमारी नीति के बेहतरीन परिणाम को प्रदर्शित करता है।

भविष्य की जरूरत को देखते हुए एक ऐसी नीति की आवश्यकता है, जो पीपीपी के लिए उपयुक्त परियोजनाओं के चिन्हीकरण, स्टेकहोल्डर परामर्श, विकासकर्ता के लिए बिड तैयार करने, प्रोक्योरमेंट प्रोसेस स्टेज, अनुबंध और उसके उपरांत प्रबंधन जैसे सारे विषयों को बेहतर ढंग से संपादित करता हो।

सुदृढ लॉजिस्टिक्स रेग्युलेटरी इकोसिस्टम की जरूरत, तैयार करें स्टेट लॉजिस्टिक्स प्लान: मुख्यमंत्री

इस उद्देश्य के साथ शीघ्र ही राज्य की नई पीपीपी नीति तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट यूपी में एक डेडीकेटेड पीपीपी सेल भी गठित किया जाना चाहिए, जो पीपीपी फ्रेमवर्क को विकसित करके, विभागों को सलाह देकर, निजी निवेश को और सरकारी योजनाओं के साथ समन्वय करके अंतर विभागीय सहयोग को सुविधाजनक बनाकर, परियोजना कार्यान्वयन को सुव्यवस्थित करेगा।

Related Post

‘NDA में इज्जत नहीं’ बयान देने पर सहनी पर हमलावर जदयू, कहा- अलग हुए तो अकेले हो जाएंगे

Posted by - July 27, 2021 0
बिहार में एनडीए गठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने गठबंधन में इज्जत नहीं मिलने की…
CM Yogi

गोरक्षपीठाधीश्वर ने काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव दरबार में टेका मत्था

Posted by - April 3, 2025 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शक्ति के पर्व चैत्र नवरात्रि में गुरुवार को शिव की आराधना की। मुख्यमंत्री…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में सिलेण्डर की जांच होगी अनिवार्य, अनधिकृत सिलेण्डरों की बिक्री पर सख्ती

Posted by - January 21, 2025 0
महाकुम्भ नगर । महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेले के दौरान श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को…
cm yogi

ओबीसी आरक्षण के बाद ही होंगे निकाय चुनाव, जरुरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार: सीएम योगी

Posted by - December 27, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (Nikayn Chunav) पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आए फैसले के बाद…