Bareilly Airport

अब ग्रामीण बिजली और जनरेटर से रोशन होगा बरेली एयरपोर्ट

1193 0

बरेली। यूपी के बरेली में बना एयरपोर्ट फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र की लाइन और जरनेटर से के जरिए ही रोशन होगा। बता दें कि अभी रेलवे, वन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला है।

प्रयागराज मे आलू के भाव कम, इस साल भी निकलेगा किसानों का दम

सिविल एनक्लेव से दिल्ली के लिए उड़ान की तारीख तय हो गई है. 8 मार्च को वीआईपी उड़ान के बाद 10 मार्च से आम लोग भी यहां से दिल्ली के लिए हवाई यात्रा कर सकेंगे, लेकिन एयरपोर्ट को रोशन करने की कवायत अभी तक कागजों से निकलकर धरातल पर नहीं आई है।

नहीं बिछाई जा सकी ओवरहेड लाइन
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एमवीवीएनएल ने दोहना सब स्टेशन से एयरपोर्ट तक 13 किलोमीटर लंबी लाइन बिछने और सब स्टेशन बनाने के लिए कुल 9.81 करोड़ का एस्टीमेट बनाया था. यह रकम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जमा कर दी है। 2 माह में इसका काम पूरा करना था लेकिन, रेलवे, वन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अभी तक अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला है। खेतों में फसल होने की वजह से ओवरहेड लाइन भी नहीं बिछाई जा सकी है. ऐसे में फिलहाल एयरपोर्ट ग्रामीण क्षेत्र की लाइन और जरनेटर से के जरिए ही रोशन होगा।

दोहना सब स्टेशन से एयरपोर्ट तक 3.3 केवी की लाइन कई जगह ओवरहेड से गुजरेगी। जहां रेलवे लाइन, क्रासिंग, हाईवे, पीलीभीत बायपास रोड मिलेगी, वहां लाइन अंडरग्राउंड रहेगी। अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए एरिया के हिसाब से अलग-अलग विभागों में एनओसी जरूरी है। एयरपोर्ट को रोशन करने के लिए करीब 500 केवीए का भारी-भरकम कनेक्शन होगा। वहीं पांच पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे. एक ट्रांसफार्मर पर लोड रहेगा, जबकि दूसरा ट्रांसफार्मर स्टैंडबाई रहेगा, जो आपातकालीन स्थिति में काम आएगा।

4 विभागों के जिम्मे है एयरपोर्ट रोशन करने का काम 

दोहना सब स्टेशन से लाइन बिछाए जाने से एयरपोर्ट रोशन करने तक का काम बिजली विभाग के 4 विभागों के जिम्मे है। लाइन बिछाने का काम माध्यमिक, सब स्टेशन बनाने का काम सिविल डिवीजन, बिजली कनेक्शन देने का काम ट्रांसमिशन विभाग करेगा और मीटर लगाने, बिलिंग की जिम्मेदारी भी होगी।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ दे रहा एकता का संदेश, नागालैंड का चांगलो, लेह का शोंडोल समेत 12 राज्यों के पवेलियन बने प्रतीक

Posted by - January 19, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) के कैनवास पर देशभर की सांस्कृतिक विविधता का रंग चढ़ चुका है। संगम की रेत पर…
Hub for Empowerment of Women

‘हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन’ को गति देगी योगी सरकार, हर जिले में होगी 7 कर्मियों की भर्ती

Posted by - November 21, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश में महिलाओं को सशक्त…
cm yogi

जहां कभी गड्ढों से होती थी पहचान, वहां आज एक्सप्रेसवे दिला रहे सम्मान

Posted by - August 5, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश, जो कभी गड्ढों से भरी सड़कों, बदहाल बुनियादी ढांचे और विकास की सुस्त रफ्तार के लिए पहचाना…
cm yogi

हिमांचल के राज्यपाल ने पत्नी संग मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

Posted by - May 14, 2022 0
लखनऊ। हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और उनकी पत्नी ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से…