बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी

UP के स्कूलों में कल से 50 फीसदी बच्चों के आने की अनुमति: बेसिक शिक्षा मंत्री

763 0

गोरखपुर। यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री (Basic Education Minister) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी (Dr. Satish Chandra Dwivedi) रविवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सोमवार से विद्यालयों को खोला जाएगा। पूर्व की तरह ही हर दिन 50 प्रतिशत बच्चों को ही स्कूल बुलाया जाएगा। बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्वयंसिद्ध कार्यक्रम में बतौर वे मुख्य अतिथि भाग लिए थे।

अब ग्रामीण बिजली और जनरेटर से रोशन होगा बरेली एयरपोर्ट

उन्होंने कहा कि स्कूल आने के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन होना चाहिए। दिशा-निर्देश के अनुसार स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजेशन, मास्क और अन्य सावधानियों को ध्यान में रखते हुए ही बच्चों को स्कूल में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के ऊपर बच्चों को स्कूल भेजने का कोई दबाव नहीं होगा। जो अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं, वे स्वेच्छा से भेज सकते हैं और वही बच्चे स्कूल आएंगे।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने देश की पहली रूफ माउंटेड सोलर बोट का किया शुभारंभ, सरयू में की बोटिंग

Posted by - January 19, 2024 0
अयोध्या । उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर अयोध्या को विकसित करने का योगी सरकार का सपना वास्तविकता…

सीएम योगी ने कानपुर को दी सौगात, साढ़े पांच सौ करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - September 30, 2021 0
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानुपर के डीएवी कालेज फूलबाग मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे। सीएम योगी ने सबसे…
UP

सिमोन ने यूपी को बताया अपना ‘दूसरा घर’, कहा योगी की जीत के लिए आश्वस्त थे

Posted by - June 16, 2022 0
लखनऊ: सिंगापुर ने उत्तर प्रदेश (UP) में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का फर्स्ट कंट्री पार्टनर बनने की इच्छा जताई है।…