राबड़ी देवी

नीतीश महागठबंधन में वापस आकर तेजस्वी को CM और खुद को PM बनवाना चाहते थे – राबड़ी देवी

1075 0

पटना। बिहार की पूर्व सीएम और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को लेकर एक ऐसा दावा किया है, जिसने बिहार के सियासी पारे को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार वापस आना चाहते थे, उन्होंने कहा था कि मैं तेजस्वी को 2020 में सीएम के रूप में देखना चाहता हूं और आप मुझे पीएम उम्मीदवार घोषित करें। यहां तक कि प्रशांत किशोर हमारे गठबंधन समाप्त होने के बाद पांच बार हमसे मिलने आए।’

ये भी पढ़ें :-अली-बजरंग बली विवाद पर सीएम ने दिया जवाब, बिना नाम लिए मायावती ने कसा तंज 

आपको बता दें  राबड़ी देवी ने शुक्रवार को दावा किया कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने उनके पति लालू से मुलाकात करके यह प्रस्ताव रखा था कि राजद और नीतीश कुमार के का विलय हो जाए और इस प्रकार बनने वाले नए दल को चुनावों से पहले अपना ‘प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार’ घोषित करना चाहिये. उन्होंने कहा कि अगर किशोर, पूर्व सीएम लालू प्रसाद से इस प्रस्ताव को लेकर मुलाकात करने से इंकार करते हैं तो वह सफेद झूठ बोल रहे है।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका माथा पर नहीं कर पाए दर्शन 

आपको बता दें उन्होंने आगे कहा कि हमारे सभी कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी इस बात के गवाह हैं कि उन्होंने हमसे कम से कम पांच बार मुलाकात की। उनके प्रस्ताव से मैं बहुत नाराज हो गई और उनसे निकल जाने को कहा क्योंकि नीतीश के धोखा देने के बाद मुझे उन पर भरोसा नहीं रहा।

Related Post

Supreame Court

SC ने कहा- सरकार से जुड़े लोग, अधिकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त के तौर पर काम नहीं कर सकते

Posted by - March 12, 2021 0
नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र या राज्य सरकार की नौकरी करने वाला (State Election…
AK Sharma

पर्यटन क्षेत्र में सोलर बोटों के संचालन से पर्यटकों को प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलेगा: एके शर्मा

Posted by - June 27, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के पर्यटन क्षेत्रों को प्रदूषण मुक्त करने तथा जल परिवहन एवं पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए नदियों,…
CM Yogi

लिफ्ट एस्कलेटर की सुरक्षा-संरक्षा सुनिश्चित करने लागू होगा कानून: सीएम योगी

Posted by - December 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बहुमंजिला इमारतों में लगने वाली लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा, संरक्षा सुनिश्चित…