congress

यूपी चुनाव: प्रियंका गांधी का ऐलान, सरकार बनने पर लड़कियों को देंगी स्मार्टफोन और स्कूटी

575 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रैली और जनसभाओं के जरिए मतदताओं को लुभाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश इकाई की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूवी चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राज्य में पार्टी के सत्ता में आने पर लड़कियों को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया।

प्रियंका ने ट्वीट कर दी जानकारी


प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया ऐतिहासिक कदम 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि यूपी में 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने पर इंटर पास बहनों को स्मार्टफोन और स्नातक पास हमारी बहनों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की हमारी दूसरी प्रतिज्ञा प्रदेश की बेटियों को सम्मान और सुरक्षा के साथ स्वाभिमान का द्योतक ऐतिहासिक कदम होगा।

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी ने बड़ा दांव चलकर विपक्षी पार्टियों को जबरदस्त चुनौती दी है।  इससे पहले 19 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा की थी।

प्रियंका गांधी ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं जो व्यवस्था में बदलाव लाना चाहती हैं, उनको आगे आने और चुनाव लड़ने का स्वागत है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की, कोई भी महिला जो चुनाव लड़ना चाहती है वह 15 नवंबर तक आवेदन दे सकती है।

प्रियंका ने कहा था कि यह फैसला महिलाओं की राजनीति में नुमाईंदगी को बढ़ाएगी और प्रदेश का विकास तेजी से होगा। प्रियंका गांधी ने यूपी की करीब साढ़े तीन करोड़ महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। एक बार फिर उन्होंने स्मार्टफोन और स्कूटी से उन युवतियों के वोट को साधने की कोशिश की है जो 2022 में वोट करने जाएंगी।

राहुल गांधी ने बढ़ाया हौसला

वहीं प्रियंका के बाद राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए कहा, देश की बेटी कहती है- अपनी मेहनत से, शिक्षा की ताकत से, सही आरक्षण से मैं आगे-आगे बढ़ सकती हूं। लड़की हूं लड़ सकती हूं।

Related Post

Keshav Maurya

श्रीराम मंदिर अयोध्या में सुगम दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ: आज विधानपरिषद में प्रश्नों का उत्तर देते हुए उप मुख्यमंत्री व नेता सदन विधान परिषद केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya)…
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ में जल निगम, नगरीय के 3 अस्थाई और नैनी, झूंसी के स्थाई एसटीपी करेंगे स्लज ट्रीटमेंट

Posted by - December 6, 2024 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के लिए निर्माण कार्य भी पूरे जोर शोर से हो रहे हैं। सीएम योगी (CM…
Khichdi Mahaparva: A wave of faith surges at Gorakhnath Temple

खिचड़ी महापर्व : गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Posted by - January 15, 2026 0
गोरखपुर। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार ब्रह्म मुहूर्त…
CM Yogi

योजक बनकर कार्य करें शोधार्थी, आपके थोड़े प्रयास से समाज उठ खड़ा होगा: सीएम योगी

Posted by - August 4, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना (Mukhyamantri Fellowship Scheme) के अंतर्गत प्रदेश के आकांक्षात्मक विकासखंडों में कार्य कर रहे शोधार्थी स्वयं को योजक…