एक दिन बाद फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

510 0

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने एक दिन बाद आज फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। देश के लगभग सभी शहरों में आज पेट्रोल के रेट में लगभग 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आज यानी 30 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 25 पैसे बढ़कर 101.64 रुपये और डीजल 30 पैसे बढ़कर 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 107.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 97.52 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया।

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत इस प्रकार है-

शहर का नाम पेट्रोल     डीजल
दिल्ली 101.64  89.87
मुंबई 107.71 97.52
कोलकाता 102.17 92.97
चेन्नई  99.36 94.45

24 सितंबर से 4 बार बढ़ें डीजल के दाम

देश भर में बीते 4 दिन में डीजल के दाम में 4 बार इजाफा किया जा चुका है। भारतीय तेल कंपनियों ने 24 सितंबर को 20 पैसे, 26 सितंबर को 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी, उसके बाद 28 सितंबर को भी डीजल के कीमतों में इजाफा देखा गया था।

 

Related Post

दो दिन बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमत

Posted by - October 14, 2021 0
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल में दो दिनों तक कोई बदलाव न करने के बाद भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार 14 अक्टूबर, 2021…

BJP सांसद बोले- कांग्रेस की वजह से बढ़े पेट्रोल के दाम, हम तो गलतियां सुधारने में लगे हैं

Posted by - July 2, 2021 0
महामारी के बीच बड़ी महामारी बनी महंगाई कम होने के नाम नहीं ले रही है, जिस केंद्र सरकार पर इसे…

प्राइवेटाइजेशन के लिए सरकार की पॉलिसी तैयार, 7 सरकारी कंपनियां होंगी प्राइवेट

Posted by - August 13, 2021 0
भारतीय उद्योग परिसंघ की सालाना बैठक को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी कंपनियों को प्राइवेट किए…