Goods, Vehicles

बिना फिटनेस और टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों पर होगा एक्शन

302 0

लखनऊ। बिना फिटनेस परमिट, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट या गलत नम्बर प्लेट तथा बिना टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों (Goods Vehicles) के खिलाफ अब सख्ती से निपटने की तैयारी है। योगी सरकार ने राजस्व की हानि के लिए जिम्मेदार ऐसे माल वाहनों की गहन जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इनमे लोडेड के साथ ही अनलोडेड वाहन भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि परिवहन मुख्यालय पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि ऐसे वाहनों (Goods Vehicles) की चेकिंग नहीं होने के कारण सरकार को राजस्व की हानि झेलनी पड़ती है।

अनलोडेड वाहनों की भी होगी जांच

परिवहन आयुक्त चन्द्रभूषण सिंह ने सभी संभागीय/उप संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे माल यानों को भी चेक किया जाए, जिनमें किसी भी प्रकार का लदान न हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान में माल यानों में क्षमता से अधिक भार लादने वाले यानों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अनलोडेड वाहनों की चेकिंग को भी शामिल किया जाएगा। परिवहन आयुक्त ने कहा कि अभियान में ऐसे वाहनों की फिटनेस परमिट, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट/गलत नम्बर प्लेट तथा टैक्स आदि की जांच की जाएगी।

ओवरलोडिंग रोकने को चलाया जा रहा अभियान

परिवहन आयुक्त ने बताया कि सीएम योगी की मंशानुसार ओवरलोड मालयानों (Goods Vehicles) की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। प्रवर्तन टीमें लगातार ऐसे वाहनों की चेकिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट निर्देश हैं कि ओवरलोडिंग को हर हाल में रोका जाए। साथ ही ऐसे वाहनों की भी जांच की जाए जो बिना एचएसआरपी के चल रहे हैं या फिर नम्बर प्लेट गलत लगाकार या नम्बर प्लेट छुपाकर चल रहे हैं।

निरस्त हो सकता है परमिट

परिवहन आयुक्त ने बताया कि इस प्रकार के संचालन से राजस्व की हानि एवं अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। ऐसी गतिविधियों को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बार-बार ऐसी गतिविधियों में संलिप्त वाहनों का परमिट भी निरस्त किया जा सकता है।

Related Post

Ultrasound

योगी सरकार ने 14 लाख गर्भवती महिलाओं को दी निजी केंद्रों पर फ्री अल्ट्रासाउंड की सौगात

Posted by - November 11, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेशवासियों को सुगम, सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार अहम कदम…
CM Yogi

जनजीवन सामान्य, लेकिन सतर्कता की आवश्यकता: सीएम योगी

Posted by - September 15, 2024 0
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बहराइच में जनप्रतिनिधियों संग बैठक भी की। इसके पहले मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण…
Sadhu-Saints

संतों ने की प्रार्थना- मानसिक संतुलन खो बैठे अखिलेश को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करें

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान पर सूबे के साधु-संत (Sadhu-Saints) नाराज हो गए। धर्माचार्यों ने अखिलेश पर आरोप…
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव का ऐलान- सपा सरकार बनने पर आईटी सेक्टर में 22 लाख रोजगार देंगे

Posted by - January 22, 2022 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाये…