Kanpur

कानपुर हिंसा पर कार्रवाई, मास्टर माइंड के करीबी के घर चला बुलडोजर

580 0

कानपुर: 3 जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर (Kanpur) में भड़की हिंसा का मास्टर माइंड जफर हयात (Zafar Hayat) के करीबी के खिलाफ शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलकार स्वरूप नगर मोहम्मद इश्तियाक की अवैध इमारत पर बुलडोजर (Bulldozer) चला दिया। नगर निगम के मुताबिक नक्शे से ज्यादा निर्माण होने के कारण बिल्डिंग को तोड़ दिया गया।

मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी को पुलिस ने लखनऊ के हजरतगंज से गिरफ्तार किया था। आरोपी जावेद अहमद का एक यूट्यूब चैनल जो लखनऊ के हजरतगंज है। सभी आरोपी इसी चैनल के ऑफिस में छुपे हुए थे, जिसके बाद यहां से मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी के अलावा जावेद अहमद खान, मोहम्मद राहिल और मो। सूफियान को गिरफ्तार किया गया था।

3 जून को बुलाया गया था बंद

कानपुर (Kanpur) में मुस्लिम संगठनों ने 3 जून को बंद बुलाया था। मुस्लिम संगठन नूपुर शर्मा के कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए बयान का विरोध कर रहे थे। इस दौरान हिंसा फैल गई थी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, पोस्टर में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ नाबालिग भी हैं।

हावड़ा में शांतिपूर्ण स्थिति, धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

कानपुर हिंसा की जांच कर रही एसआईटी की टीम को भले ही जफर हयात हाशमी के सीधे पीएफआई से कनेक्शन के तार ना मिले हों, लेकिन उसके करीबियों का पीएफआई से रिश्ता जरूर सामने आ चुका है। इसी कड़ी में कानपुर की बेकनगंज पुलिस ने मोहम्मद उमर, सैफुल्लाह और मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया है।

हमारा दामन तो लोगों ने दागदार कर दिया: आज़म खान

Related Post

CM Yogi's honest recruitment system changed the fate of thousands of families

’सरकारी नौकरी की पहली पीढ़ी’, सीएम योगी की ईमानदार भर्ती प्रणाली से बदली हजारों परिवारों की तकदीर

Posted by - June 15, 2025 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड रविवार को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बना, जब पहली…
CM Yogi

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तेजी से हो राहत एवं बचाव कार्य: योगी

Posted by - September 11, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बारिश के मद्देनजर प्रभावित जिलों में पूरी तेजी से राहत…
CM Yogi

पुलिस में एक लाख नई भर्ती इसी वर्ष: योग्य, क्षमतावान,नौजवान यूपी पुलिस बल का बनेंगे हिस्सा: Yogi

Posted by - April 28, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए…
Rajya Karmchari Sanyukt Parishad

मानव संपदा पोर्टल बना सिरदर्द, बिना शर्त होली पूर्व वेतन जारी करने की माँग

Posted by - February 26, 2026 0
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ प्र (Rajya Karmchari Sanyukt Parishad ) के महामंत्री अतुल मिश्रा ने मुख्यमंत्री को एवं मुख्य…