अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का 75 की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन

1559 0

बालिका वधु’ सहित कई टीवी सीरियल्स और ‘बधाई हो’ फिल्म में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। साल 2020 में उन्हें दूसरी बार स्ट्रोक आया था, जिसके बाद से वो स्वास्थ्य संबंधी कई परिशानियों से जूझ रही थीं। 2018 में उन्हें पहला ब्रेन स्ट्रोक हुआ था।

सुरेखा सीकरी दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। जब उन्होंने आखिरी सांस ली, उस समय उनके साथ उनका परिवार मौजूद था। उनके परिवार में उनका बेटा राहुल सीकरी है।

तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी साल 2020 से पहले अस्वस्थ होने के बावजूद स्क्रीन पर सक्रिय थीं। वह आखिरी बार ओटीटी-रिलीज एंथोलॉजी फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ के जोया अख्तर के सेगमेंट में देखी गई थीं।

सुरेखा सीकरी को फिल्म ‘बधाई हो’ में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया। वो नेशनल फिल्म अवॉर्ड स्वीकार करने के लिए व्हीलचेयर पर आई थीं। दर्शकों ने खड़े होकर और तालियों की गड़गड़हाट के साथ उनका स्वागत किया था।

कांग्रेस ने कहा, नए स्वास्थ्य मंत्री भी हर्षवर्धन की राह पर चल रहे हैं

सुरेखा ने 1978 में ‘किस्सा कुर्सी का’ मूवी से डेब्यू किया था। ‘बालिका वधू’ में निभाए उनके ‘दादी सा’ के किरदार को भी काफी लोक्रपियता मिली थी। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ में उनकी एक्टिंग को जमकर सराहा गया। अभिनेत्री ने ‘तमस’, ‘मम्मो’ और ‘बधाई हो’ फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

Related Post

Nia Sharma, winner of 'Khatron Ke Khiladi

‘खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया’ की विजेता बनी निया शर्मा, शेयर की यह फोटो

Posted by - September 1, 2020 0
नई दिल्ली: टास्क-बेस्ड रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी का 11 वें सीजन की विजेता एक्ट्रेस (Nia Sharma, winner…
छपाक

‘छपाक’ ट्रेलर रिलीज होने के बाद एसिड अटैक पीड़िता फिल्म के मेकर्स से हुई नाराज

Posted by - December 18, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। अगले साल 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ इस समय ज़ोरों से…

बर्थडे स्पेशल: 46वें जन्मदिन अभिषेक ने पत्नी ऐश्वर्या के लिए लिखा प्यार भरा पोस्ट

Posted by - November 1, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 46वें जन्मदिन अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या के लिए एक प्यार भरा पोस्ट भी लिखा है। इंस्टाग्राम पर…
साइकिल गर्ल

1200 किमी साइकिल चलाकर सुर्खियां बटोरने वाली ज्योति कुमारी, अब बनेंगी हीरोइन

Posted by - July 2, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना के कारण पूरा देश लॉकडाउन था। इस दौरान प्रवासी मजदूरों का अपने घरों को लौटने का संघर्ष…