आप सांसद भगवंत मान ने लोकसभा में कृषि कानूनों को वापस लेने को दिया स्थगन प्रस्ताव

671 0

संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है, आज भी पेगासस जासूसी विवाद को लेकर चर्चा हो सकती है। कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने पेगासस मुद्दे पर सदन में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।उम्मीद जताई जा रही है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी पेगासस जासूसी मुद्दे पर बोलेंगे। इस बीच ‘आप’ सांसद भगवंत मान ने लोकसभा में नए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।बता दें कि आज से कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान भी जंतर मंतर में किसान संसद लगाएंगे।

मानसून सत्र के बीच गुरुवार को कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद हाथों में बैनर और पोस्टर लिए प्रदर्शन करने पहुंचे। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान विपक्षी दल के सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ी, बिजनेसमैन ने लगाया 15 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

बता दें कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आज अपनी संसद लगा रहे हैं। वह जंतर मंतर पर प्रदर्शन के साथ संसद घेराव करने जा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी सुबह गाजीपुर बॉर्डर से अन्य किसान नेताओं के साथ सिंघु बॉर्डर के लिए निकले, जहां सभी किसान इकट्ठा हुए हैं।

Related Post

DM Savin Bansal

ठेकेदार को काम सौंप इतिश्री न करें विभाग, विभाग साइट पर अपनी निगरानी में पूरा कराए काम

Posted by - May 17, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) जनपद देहरादून में सजगता के साथ विकास…
BEST MOVIE CHICHHORE

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान, ‘छीछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का पुरस्कार

Posted by - March 22, 2021 0
नई दिल्ली। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान हो चुका है। सुशांत सिंह राजपूत अभिनित फिल्म छीछोरे (Chhichhore) को सर्वश्रेष्ठ…
पीएम मोदी का दावा

राजीव गांधी ने INS विराट को ‘निजी टैक्सी’ की तरह इस्तेमाल किया – पीएम मोदी

Posted by - May 9, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस…
CM Bhajanlal Sharma

गरीब को गणेश मानकर सेवा करती है भाजपा: मुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - April 24, 2024 0
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब कल्याण, विकास, सीमा सुरक्षा तथा दुनिया में…