एक दिवसीय यात्रा पर बेंगलुरु पहुंचे अमित शाह, परिवर्तन के मुद्दे पर होगी चर्चा

559 0

बेंगलुरु: केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) कर्नाटक (Karnataka) में एक दिवसीय यात्रा के लिए बेंगलुरु (Bengaluru) पहुंचे हैं। इसके साथ ही राज्य के विधायकों के दिल की धड़कनें भी बढ़ गई है और वे लॉबी करने में जुट गए हैं। बता दें कि अगले साल यानी 2023 की शुरुआत में प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या (Lok Sabha MP Tejashwi Surya) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय सचिव सीटी रवि समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने बेंगलुरु पहुंचने पर एचएएल हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री Amit Shah का स्वागत किया।

Amit Shah का यह दौरा अहम

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के बयान के बाद सामने आए नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे को लेकर चल रही चर्चा के बीच अमित शाह (Amit Shah) का यह दौरा काफी अहम है। इससे पहले संतोष ने कहा था कि नेतृत्व परिवर्तन भाजपा की ताकत है। उन्होंने कहा था कि इस प्रयोग के पंजाब और गुजरात में अच्छे परिणाम मिले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि वह शाह से मुलाकात करेंगे।

अमित शाह आज बिहार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Amit Shah दे रहे ध्यान

उन्होंने कहा, वह राज्य के घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में राज्य का दौरा कर रहे हैं, क्योंकि हम चुनावी वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। येदियुरप्पा ने आगे कहा कि अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब कर्नाटक पर अधिक ध्यान देंगे। वे आगामी विधानसभा चुनाव में 150 सीटें जीतने के लिए सुझाव और दिशा-निर्देश देंगे। उन्होंने आगे कहा, विधानसभा चुनाव के लिए मौजूदा विधायक के टिकट पर फैसला करना केंद्रीय नेताओं की जिम्मेदारी है। येदियुरप्पा ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार, राज्य भाजपा में नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अच्छा काम कर रहे हैं।

Related Post

वो निद्रा में लीन नहीं थे बल्कि सोच रहे थे कि जनता के आक्रोश का सामना कैसे किया जाए- अखिलेश

Posted by - August 18, 2021 0
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट करते हुए तंज कसा है कि वो…
AK Sharma

विधान सभा में गाजीपुर विधायक ओमप्रकाश सिंह के अनर्गल बयानों पर ऊर्जा मंत्री का करारा जवाब

Posted by - August 13, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज गाजीपुर विधायक ओमप्रकाश सिंह के अनर्गल प्रलाप का जवाब देते हुए नगर विकास एवं…
CM Yogi

योगी कैबिनेट ने 1.5 लाख कर्मचारियों की नियत यात्रा भत्ता बढ़ाने पर लगाई मुहर

Posted by - January 7, 2020 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के 1.5 लाख…
CM Yogi

सीएम योगी से केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी व कमलेश पासवान ने की भेंट

Posted by - July 6, 2024 0
गोरखपुर। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री…