DCGI

DCGI ने 6-12 साल तक के बच्चों को टीका लगाने की दी मंजूरी

569 0

नई दिल्ली: कोरोना से लड़ाई की जंग में भारत को एक और बड़ी मंजूरी मिल गई है। देश में अब जल्द ही 6 से 12 तक के बच्चों को भी कोरोना टीका (Corona Vaccine) लगाने की मंजूरी मिल गई है। अब बच्चों को भी कोरोना टीका लगाने का सिलसिला शुरू हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin Of Bharat BioTech) को मंजूरी दे दी है।

आपात इस्तेमाल की हरी झंडी

खबरों के मुताबिक, डीसीजीआई ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को 6 से 12 तक के बच्चों पर आपात इस्तेमाल की हरी झंडी दी है। हालांकि यह मंजूरी कुछ शर्तों के साथ दी गई है और अब तक DCGI या सरकार की ओर से अधिकृत तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। इसलिए मंजूरी के साथ जोड़ी गई शर्तें भी सामने नहीं आ सकी हैं।

यह भी पढ़ें: World Immunisation Week 2022: क्यों जरूरी है टीका लगवाना

इन्हे भी टीका लगाया जा रहा

गौरतलब है कि देश में इस वक्त 12 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना टीका लगाया जा रहा है। इसमें 12 से 14 साल के बच्चों को कोर्बोवैक्स नाम का टीका दिया जा रहा है, जबकि 15 से 18 तक के लोगों को कोवैक्सीन लगाई जा रही है। इससे अधिक उम्र वालों को कोविशील्ड, कोवैक्सीन सहित अन्य टीके भी उपलबध हैं।

यह भी पढ़ें: जाने हल्दी के अधिक सेवन से किन लोगों को होगा नुकसान

Related Post

modi yogi with ayodhya

PM मोदी देखेंगे अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट, CM योगी करेंगे पेश

Posted by - February 27, 2021 0
अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या (Ayodhya) में मंदिर निर्माण के साथ इस आध्यात्मिक नगरी के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए बनाए…
गृह मंत्रालय ने बुलाई आपात बैठक

देशभर में प्रदर्शन जारी, गृह मंत्रालय ने शाम सात बजे बुलाई आपात बैठक

Posted by - December 19, 2019 0
नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर गृह मंत्रालय नजर बनाए हुए है। सूत्रों के…
नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी

नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी बोले-दिल्ली के सरकारी स्कूलों प्रदर्शन काबिले तारीफ

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने शनिवार को निजी स्कूलों की तुलना में ‘बेहतर प्रदर्शन’ करने के लिए…