Lucknow

ज्ञान दूध डेयरी प्‍लांट में लगी भीषण आग, इलाके में हड़कंप

641 0

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के कुर्सी रोड स्थित गुडंबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ज्ञान दूध डेयरी प्लांट (Gyan Milk Dairy) में गुरुवार सुबह 40 फीट ऊंचाई पर मशीनरी एरिया में आग लग गई। आग की लपटों को निकलता देखते ही कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पहले खुद से कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग बेकाबू होते देख दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया।

दूध डेयरी की चिमनी से काला धुआं और आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोग घबरा गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने दमकल व प्लांट अधिकारियों से संपर्क किया। सूचना मिलते ही बीकेटी, इंदिरानगर और हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल कर्मी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। आग की ऊंचाई अधिक थी इसलिए दमकल की गाड़ियों से फायर फाइटिंग में दिक्कतें हो रही थीं। आनन फानन में हजरतगंज फायर स्टेशन से हाईड्रोलिक प्लेटफार्म भेजा गया।

यह भी पढ़ें: महंगाई की मार! टोल टैक्स बढ़ने से महंगा होगा हाईवे पर सफर

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म समेत चार दमकल की गाड़ियों ने बहुत मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में काफी मशीनरी जल गई है। सीएफओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री हुई करोड़ो रुपये की ठगी का शिकार, कारोबारी पर FIR

Related Post

Chief Minister

सुदृढ कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश

Posted by - June 12, 2022 0
सुदृढ कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्यमंत्री (Chief Minister) के दिशा-निर्देश ● विगत दिनों कानपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, अंबेडकर नगर…
CM Yogi

पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Posted by - October 3, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दुर्गा पूजा सहित धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समितियों से पूजा…
CM Yogi

48 डिग्री तापमान भी नहीं डिगा पाया आपका उत्साह, विकास से जताएंगे आभारः योगी

Posted by - May 28, 2024 0
मीरजापुर : 48 डिग्री तापमान भी राजग प्रत्याशियों के समर्थन में आपका उत्साह डिगा नहीं पा रहा है। विकास कार्य कराकर…

लखीमपुर हिंसा मामले की जांच करेंगे रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव

Posted by - October 7, 2021 0
लखनऊ। लखीमपुर खीरी में उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मौत के प्रकरण के सुप्रीम…