fire

सैमसंग के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग

756 0

मुंबई में कांजुरमार्ग के हैवी इंडस्ट्रीयल इस्टेट में स्थित सैमसंग (Samsung) के सर्विस सेंटर में सोमवार की रात लगभग 9 बजे भीषण आग लग गई है। घटनास्थल पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां तथा चार वाटर टैंक आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार कांजुरमार्ग में स्थित सैमसंग के सर्विस सेंटर में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

घटनास्थल पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को तत्काल वहां से बाहर निकाल दिया गया है। घटनास्थल के पास ही बड़े पैमाने पर झोपड़पट्टी बसी हुई है, इसलिए फायर ब्रिगेड कर्मी किसी भी तरह आग का प्रसार रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

स्थानीय पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटनास्थल पर अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है, आग बुझाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। अभी आग लगने के कारणों को बताया नहीं जा सकता है।

Related Post

महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण

महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण के खिलाफ SC पहुंची शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस!

Posted by - November 23, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी…
Swami Satyamitrananda Giri

राष्ट्र चेतना और सनातन संस्कृति पर संतों व शीर्ष नेतृत्व का मंथन

Posted by - February 6, 2026 0
हरिद्वार | हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज…
SACHIN WAZE

एंटीलिया मामला: सचिन वाजे को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Posted by - April 9, 2021 0
मुंबई। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक गाड़ी में पाए गए विस्फोटक के मामले…