Gangotri Dham

गंगोत्री धाम में चलाया गया बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान

390 0

गंगोत्री/उत्तरकाशी। नमामि गंगे, गंगा विचार मंच एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में शनिवार को गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) में बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। गंगोत्री धाम स्नान घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा गंगा जी में प्रवाहित वस्त्र एवं पूजन सामग्री को एकत्र किया गया। जिसे नगर पंचायत को उचित निस्तारण के लिए सौंपा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा जोरो पर है। स्नान घाटों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तथा श्रद्धालुओं से भी अपील की गई कि गंगा जी में वस्त्र प्रवाहित न किया जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने गंगा की स्वच्छता अविरलता को लेकर भी शपथ दिलाई। स्वच्छता अभियान के बाद जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा तैनात कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Gangotri Dham

स्वच्छता अभियान में सीडीओ गौरव कुमार, एसडीएम चतर सिंह चौहान, गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, परियोजना निदेशक रमेशचंद्र सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी व अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

बबीता फोगाट बोलीं- मैं जायरा वसीम नहीं

जमातियों से मिल रही धमकी पर भड़कीं बबीता फोगाट, बोलीं- मैं जायरा वसीम नहीं

Posted by - April 17, 2020 0
नई दिल्‍ली। 2014 की कॉमनवेल्‍थ गोल्‍ड मेडलिस्‍ट पहलवान बबीता फोगाट पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने…
CM Dhami unveiled the statue of Atal Bihari Vajpayee

अटल जी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण जैसी अनेक उपलब्धियाँ हासिल कीं: सीएम धामी

Posted by - December 14, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को आंध्रप्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री…

पश्चिम बंगाल बीजेपी उपाध्यक्ष बोले- CAA में मुस्लिमों को क्यों नहीं शामिल किया?

Posted by - December 24, 2019 0
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन इसी बीच CAA का विरोध सत्ताधारी…