प्राण प्रतिष्ठा संग होगा गोरक्षपीठ के देव लोक का विस्तार

413 0

गोरखपुर। नौ नवीन देव मंदिरों में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कर कमलों से देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही रविवार को गोरक्षपीठ के देव लोक का विस्तार हो जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में 8 मई से ही दो चरणों मे चल रहे आनुष्ठानिक कार्यक्रम भी रविवार को पूर्ण हो जाएंगे।

शिवावतार गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखनाथ मंदिर परिसर में बने नौ देवी-देवताओं के भव्य मंदिरों का निर्माण कराया गया है। नवीन मंदिरों में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में दो चरणों में अनुष्ठान का शुभारंभ 8 मई को ही हो चुका है। प्रथम चरण में 14 मई तक सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञानयज्ञ का आयोजन हुआ था। सप्त दिवसीय द्वितीय चरण के अनुष्ठान का शुभारंभ 15 मई को श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथाज्ञानयज्ञ के साथ हुआ। इन दोनों कार्यक्रमों की पूर्णाहुति रविवार को होगी। पूर्णाहुति के साथ ही गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) विधि विधान से देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में चल रहे अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री (CM Yogi) शुक्रवार को ही गोरखनाथ मंदिर आ चुके हैं। शुक्रवार व शनिवार को उन्होंने श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ में आहुतियां डालीं और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए देश के कई प्रमुख धर्माचार्य, महंत व साधु-संत भी गोरक्षपीठ में उपस्थित रहेंगे।

इन नव निर्मित मंदिरों में होगी प्राण प्रतिष्ठा

श्री हनुमान जी, श्री राम दरबार, श्री राधाकृष्ण, श्री दशावतार विष्णु जी, श्री नवग्रह मंदिर, श्री संतोषी माता जी, श्री छट्ठी माता जी, श्री हट्ठी माता जी एवं श्री बाल देवी जी।

रविवार सायंकाल कन्हैया मित्तल की भजन संध्या

गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) परिसर में नवीन मंदिरों में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार (21 मई) सायंकाल छह बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित भजन संध्या में सुपरिचित भजन गायक, ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’ फेम कन्हैया मित्तल सुमधुर भजनों की प्रस्तुति करेंगे। श्री मित्तल ने वीडियो संदेश जारी कर सभी श्रद्धालुओं से भजन संध्या में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।

Related Post

CM Yogi

स्कूल हमारा तो झाड़ू लगाना गलत कैसे, हमें ही सफाई पर देना होगा ध्यान: योगी

Posted by - September 5, 2022 0
लखनऊ। पुरस्कार सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारी है। जिम्मेदारी इस बात की कि अब आपकी प्रतिस्पर्धा स्वयं से है।…
Monika S. Garg

सशक्त महिला ही समाज में बदलाव की सूत्रधार : मोनिका एस. गर्ग

Posted by - March 7, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में महिलाएं समाज के सभी…
UPITS-2024

UPITS 2024: तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में जुटे बायर्स और कंज्यूमर्स, साढ़े तीन लाख लोग पहुंचे ट्रेड शो देखने

Posted by - September 27, 2024 0
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहा उत्‍तर-प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) लोगों के लिए आकर्षण…
Smart class rooms

यूपी के नगरीय स्कूलों के स्मार्ट क्लास रूम ला रहे हैं शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल क्रांति

Posted by - June 13, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) विजन के अनुरूप नगर विकास विभाग ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के स्कूलों विशेष…